Rajasthan News: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। खेड़ा ने अमेरिका के साथ हुई हालिया ट्रेड डील को डर का सौदा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने यह फैसला दबाव में लिया है जिसका खामियाजा देश के किसानों और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।

पवन खेड़ा ने साल 2014 के चुनावी भाषणों की याद दिलाते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी तब कहते थे कि डॉलर और मनमोहन सिंह की उम्र के बीच मुकाबला चल रहा है। लेकिन आज हकीकत यह है कि डॉलर की कीमत खुद मोदी जी की उम्र को पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की यह स्थिति चिंताजनक है।
दरगाह में जियारत के बाद खेड़ा ने स्पष्ट किया कि धर्म को राजनीति का जरिया नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा धर्म के राजनीतिक इस्तेमाल के खिलाफ रही है। राजनीति हमेशा जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए न कि धार्मिक भावनाओं के गलत इस्तेमाल पर। उन्होंने हरदीप पुरी और प्रधानमंत्री के रिश्तों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि आखिर ये रिश्ता क्या है और क्यों है।
राजस्थान की वर्तमान सरकार को पर्ची की सरकार बताते हुए खेड़ा ने कहा कि इसकी कीमत प्रदेश की जनता चुका रही है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान की जनता बदलाव के लिए तैयार बैठी है और चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत-पाकिस्तान मैच पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि इसमें जीत हिन्दुस्तान की ही होगी।
पढ़ें ये खबरें
- Chaitra Navratri 2026 : इस बार पालकी में होगा माता का आगमन, जानिए क्या होता है इसका मतलब …
- ‘जिंदा चमड़े का सप्लायर करने वाले लोग’, राज्यसभा चुनाव को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान, बोले- कोई इधर-उधर नहीं…
- बदल गया मलेरिया का सिम्टम्स… अब बुखार के साथ दस्त भी हो सकता है खतरे का संकेत
- कटनी में दिव्यांग ने नेता प्रतिपक्ष से लगाई न्याय की गुहार: विधायक-पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप, सिंघार ने कलेक्टर को फोन लगाकर दी ये चेतावनी
- मुझे जानते नहीं हो… तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा… शराब पीकर गाड़ी चला रहे युवक ने चेक पॉइंट पर दिखाई दबंगई, खुद को BJP मंडल अध्यक्ष बताकर ट्रैफिक TI से की बदसलूकी, आरक्षक का कॉलर पकड़ा
