Rajasthan News: जेल से रिहा होने के बाद नरेश मीणा अब 21 जुलाई को होने वाली जनक्रांति यात्रा की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच टोंक में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने तीखे शब्दों में मौजूदा राजनीतिक हालात पर हमला बोला। उनका कहना था। बंदूक उठाने वाले गुंडों से ज़्यादा खतरनाक वे सफेदपोश नेता हैं जो सत्ता में बैठकर जनता को लूटते हैं। अब इनका स्वागत फूलों से नहीं, जूतों की माला और थप्पड़ से होना चाहिए।

जनक्रांति यात्रा की शुरुआत झालावाड़ से
नरेश मीणा ने एलान किया कि वे भ्रष्टाचार, नशे और राजनीतिक बेईमानी के खिलाफ 11 सूत्रीय मांगों के साथ जनक्रांति यात्रा निकालने जा रहे हैं। यात्रा की शुरुआत झालावाड़ से होगी। उन्होंने कहा मैं बारां जाकर यात्रा शुरू करूंगा। जेल से निकला हूं, अब जनता का आशीर्वाद चाहिए।
8 महीने बाद जमानत पर बाहर
देवली-उनियारा उपचुनाव के दिन SDM थप्पड़कांड और समरावता हिंसा में जेल गए नरेश अब 8 महीने बाद बाहर आए हैं। वो कहते हैं कि कम वक्त के चलते लोगों से सीधा संवाद मुश्किल है, इसलिए मीडिया और सोशल मीडिया के ज़रिए ही जनता तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। उनका दावा है लाखों लोगों के साथ नगरफार्ट से जयपुर के लिए कूच करूंगा।
मेरे लिए भगत सिंह आदर्श हैं
मीणा ने साफ कहा कि वे भगत सिंह की राह पर चल रहे हैं और लड़ाई अब आम जनता की आवाज़ बनकर लड़ेंगे। समरावता के लोगों को अभी तक पूरा न्याय नहीं मिला। मिलावटखोरी बंद होनी चाहिए। ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून चाहिए। और अगर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए, तो मैं सड़कों पर उतरूंगा।
पंजाब में जनता जाग गई, नेता नहीं
मीडिया से बात करते हुए मीणा ने मिलावट और नशाखोरी पर भी बात की। उन्होंने कहा जब पंजाब की सरकार फेल हुई थी, तब वहां से कैंसर की ट्रेनें चलती थीं। अब वहां की जनता जागी है, नेता नहीं। राजस्थान को भी अब उठ खड़ा होना होगा।
पढ़ें ये खबरें
- मस्जिद पर पत्थरबाजी का मामलाः पुलिस ने दो आरोपी जाकिर और वसीम को किया गिरफ्तार, निकाला जुलूस
- ‘फांसी घर’ विवाद: 6 मार्च को विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग
- CG Morning News : सीएम साय का दौरा कार्यक्रम…राज्यसभा नामांकन का आखिरी दिन आज…लक्ष्मी वर्मा और फूलों देवी नेताम भरेंगी नामांकन… जन औषधि सप्ताह का पांचवा दिन…
- सीतामढ़ी में मासूम को बचाने की कोशिश में काल बना सेप्टिक टैंक, बाप-बेटे समेत 4 की मौत
- शरद पवार को राज्यसभा भेजा जाना तय, सांसद बेटी बोली- ‘कांग्रेस और शिवसेना की उदारता के लिए मैं उनका सदा आभारी रहूंगी’
