Rajasthan News: हरियाणा में कांग्रेस को हाल ही में मिली हार के बाद पार्टी के भीतर मंथन का दौर जारी है। शीर्ष नेतृत्व इस पर विचार कर रहा है कि कहां चूक हुई और हार के क्या कारण थे। इसी संदर्भ में गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में हार की समीक्षा के लिए एक बैठक भी आयोजित की गई।

इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा की हार का असर पार्टी के आगामी विधानसभा चुनावों, खासकर महाराष्ट्र और झारखंड में, भी हो सकता है। हालांकि, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि हर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियां अलग होती हैं और हरियाणा के नतीजे का प्रभाव झारखंड और महाराष्ट्र पर नहीं पड़ेगा।
अशोक गहलोत ने कहा, हर राज्य की स्थिति अलग होती है। हरियाणा और महाराष्ट्र या झारखंड की परिस्थिति एक जैसी नहीं है। जहां हरियाणा में कुछ चुनौतियां थीं, वहीं महाराष्ट्र और झारखंड की जनता के मुद्दे और भावनाएं अलग हैं। हार का झटका पार्टी को जरूर लगता है, लेकिन समय के साथ चीजें नियंत्रण में आ जाती हैं। मुझे नहीं लगता कि हरियाणा के नतीजों का आगामी चुनावों पर कोई खास असर होगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- गया में वकील पर जानलेवा हमला, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने निकाला पैदल मार्च, थाना प्रभारी को हटाने की मांग
- Middle East Crisis का MP में क्या असर? 3 सदस्यीय मंत्री-अधिकारियों की समिति का गठन, आपूर्ति व्यवस्था की करेंगे निगरानी, CM डॉ. मोहन ने कहा- पैनिक होने की जरूरत नहीं
- ओडिशा विधानसभा में बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर को लेकर हुई तीखी बहस
- साय कैबिनेट की बैठक : कर्मचारी चयन मंडल और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक को मंजूरी, राजनांदगांव में बनेगी अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी…समेत पढ़ें अन्य फैसले
- ‘सिलेंडर पर सरकार के मुंह क्यों सिले हैं?’ LPG की सप्लाई को लेकर शासन पर बरसे अखिलेश, कहा- गलत नीतियों का खामियाजा जनता क्यों भुगते?

