Rajasthan News: चित्रकूट थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक महिला से नजदीकियां बढ़ाकर 23.85 लाख रुपये की ठगी की. आरोपियों में से एक ने खुद को फर्जी इमीग्रेशन ऑफिसर बताया और महिला को शादी का झांसा देकर पैसों की मांग की.

डीसीपी पश्चिम (अमित कुमार) ने बताया कि पीड़ित महिला की मुलाकात (सन्नी नाहर) से सात मार्च 2025 को जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई. आरोपी ने खुद को विदेश मंत्रालय में ए-ग्रेड इमीग्रेशन ऑफिसर बताकर विश्वास जीत लिया. उसने फर्जी आईडी कार्ड और वीडियो कॉल पर मंत्रालय का लोगो दिखाकर महिला को भरोसे में ले लिया.
बातचीत आगे बढ़ने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के भाई-बहनों को भी विदेश मंत्रालय में नौकरी दिलाने और ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा बनवाने का दावा किया. इसी बहाने महिला से 23.85 लाख रुपये ऐंठ लिए.
48 घंटे में गिरफ्तारी, बड़े खुलासे
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने देहरादून, उत्तराखंड से 48 घंटे के भीतर सन्नी नाहर और उसके भाई विक्की नाहर को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से फर्जी इमीग्रेशन ऑफिसर का आईडी कार्ड और पीड़िता का क्रेडिट कार्ड बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं और अन्य ठगी के मामलों की जांच कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- BBM डिविजन के नक्सली करने वाले हैं सरेंडर! पुलिस ने जंगलों में पोस्टर जारी कर की मुख्यधारा में लौटने की अपील
- Crime News : अवैध संबंध में रोड़ा बने रहे पति की हत्या, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर थी रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Jabalpur News: बैंक से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, दहेज न देने पर गर्भवती बहू की पिटाई, इलाज का झांसा, मदद के नाम पर हड़पा 135 ग्राम सोना, होली पर निगम का हर्बल गुलाल, हेल्थ से खिलवाड़ पर शिकंजा
- सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं! मिलावटी मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का चाबुक, भारी मात्रा में स्टॉक नष्ट
- Israel Iran Attack : दुबई के पाम होटल पर ईरान ने दागी मिसाइल, हमले के बीच खाली कराया गया बुर्ज खलीफा

