Rajasthan News: पाली जिले में एक महिला चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना बांता रघुनाथगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई। महिला को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे पाली के बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?
रविवार सुबह सूर्यनगरी एक्सप्रेस से जोधपुर जा रही 27 वर्षीय हीरा कंवर, जो ओसियां तहसील के पूनासर गांव की निवासी हैं, अपने पति पपाराम के साथ सफर कर रही थीं। सफर के दौरान महिला को उल्टी की शिकायत हुई, जिसके चलते वह बाथरूम जाने लगी। अंधेरे की वजह से उसने गलती से बाथरूम का दरवाजा खोलने की बजाय कोच का गेट खोल दिया। इस दौरान चक्कर आने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गई।
महिला के पति ने की चेन पुलिंग
हादसे के तुरंत बाद महिला के पति ने ट्रेन की चेन खींच दी, जिससे ट्रेन कुछ दूरी पर रुक गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में मारवाड़ जंक्शन अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसे पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया, जहां से जोधपुर रेफर कर दिया गया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब ट्रेन में पर्याप्त रोशनी नहीं थी, जिससे महिला गेट खोलने में गलती कर बैठी। पुलिस ने घटना की जानकारी ले ली है और महिला की हालत में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- मां-बेटे ने खाया वंदे भारत एक्सप्रेस का खाना, महिला के सूजे होंठ; बेटे की स्थिति हुई गंभीर, IRCTC का जवाब- हमारा खाना बिल्कुल सुरक्षित
- देवभूमि में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़ी पहल, ITBP और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच हुआ MOU, सीएम धामी बोले- स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
- पाकिस्तान ने भारतीय सेना के ड्रोन पर फायरिंग कीः पहलगाम आतंकी वर्षी से चंद दिन पहले पाक की नापाक हरकत, दोनों देशों के बीच सीमा पर फिर बढ़ा तनाव
- बीकानेर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, कार के पास हो रही थी सौदेबाजी, पुलिस ने मारा छापा
- PBKS vs GT, IPL 2026: जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर को लगा ‘440 वोल्ट’ का झटका, अर्शदीप की एक गलती की मिली बड़ी सजा

