Rajasthan News: जयपुर में देर रात एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद 150 फीट गहरे कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। परिवार की सूचना पर कालवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया।
कॉनस्टेबल गोपाल लाल ने रस्सी और चारपाई के सहारे कुएं में उतरकर महिला को बाहर निकाला। लगभग 15 मिनट की मेहनत के बाद घायल महिला को सुरक्षित बाहर लाया गया और एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

SHO नवरतन धौलिया के अनुसार, भंभोरी मीणों की ढाणी की रहने वाली घीसी देवी उर्फ सपना, उम्र 45, का रात करीब 12 बजे पति छोटे लाल मीणा से झगड़ा हुआ था। गुस्से में वह घर से बाहर निकली और अचानक पास के सूखे कुएं में कूद गई।
परिजनों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लेकिन कोई कुएं में उतरने को तैयार नहीं हुआ। ऐसे में कॉन्स्टेबल गोपाल लाल अंधेरे में टॉर्च की मदद से वह नीचे पहुंचे और बेहोश पड़ी सपना को चारपाई पर सुरक्षित बांधकर बाहर निकलवाया। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत SMS हॉस्पिटल भिजवाया गया। डॉक्टर्स ने उसे इलाज के लिए एडमिट कर लिया।
पढ़ें ये खबरें
- लाडो लक्ष्मी योजना: छठी किस्त जारी, लाखों महिलाओं को मिला सीधा लाभ
- शांति वार्ता की कोशिशों पर फिरा पानी ? पाकिस्तान में आज होनी है मीटिंग और ईरान पहुंचा ही नहीं, कहा- लेबनान में सीजफायर लागू होने तक कोई डील नहीं
- देशभर में 18 नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों की नियुक्ति, मोना मोहंती होंगी सीजी एमपी की नई प्री-सीसीआईटी
- स्कूल पहुंचे विधायक, अव्यवस्था देख शिक्षकों को लगाई फटकार, बोले- शिक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
- बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भूमिधारी अधिकार पत्र सौंपेंगे सीएम योगी, लखीमपुर खीरी के चार गांवों में किया गया है पुनर्वासित
