Rajasthan News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को 8 मार्च को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। यह सुविधा पूरे 24 घंटे यानी 8 मार्च को रात 12:00 बजे से लेकर 23:59 बजे तक लागू रहेगी।

महिलाओं को आज के दिन राजस्थान रोडवेज बसों में बिना किसी शुल्क के यात्रा करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, इस सुविधा के साथ एक शर्त भी लागू की गई है, जिसके अनुसार कुछ यात्राओं के लिए टिकट लेना जरूरी हो सकता है।
कौन-सी बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा?
राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने बताया कि यह सुविधा सभी साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में लागू होगी। हालांकि, वातानुकूलित (AC) और वोल्वो बसों को इस योजना से बाहर रखा गया है।
क्या है मुफ्त यात्रा की शर्त?
रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह सुविधा केवल राजस्थान की सीमा के भीतर लागू होगी। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई महिला जयपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही है, तो जयपुर से राजस्थान की अंतिम सीमा तक यात्रा निःशुल्क होगी। लेकिन राजस्थान से बाहर निकलने पर दिल्ली तक का किराया चुकाना होगा।
योजना को लेकर अधिकारियों का बयान
राजस्थान रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी स्वतंत्र आवाजाही को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना राजस्थान की भौगोलिक सीमा के भीतर चलने वाली साधारण और द्रुतगति बसों में ही लागू होगी।
पढ़ें ये खबरें
- 2 अप्रैल महाकाल आरती: हनुमान जयंती पर भगवान महाकालेश्वर का बजरंगबली के स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 2 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Rajasthan News: राजस्थान में आफत वाली बारिश, 3-4 अप्रैल को ओले गिरने का अलर्ट, किसानों की बढ़ी धड़कनें; मौसम विभाग ने जारी की सख्त चेतावनी
- Bihar Morning News : रसोई गैस की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, जदयू कार्यालय में बैठक, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक, भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- छत्तीसगढ़ को मिली 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ की राशि, नगरीय निकायों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
