Rajasthan News: जयपुर में गुरुवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया. शहीद स्मारक पर जुटे कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और जैसे ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च शुरू किया, हालात बिगड़ने लगे. पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और उन्हें तोड़ने का प्रयास किया. इसी दौरान हुई झड़प में कई कार्यकर्ताओं के कपड़े फट गए.

वॉटर कैनन से भीड़ नियंत्रित
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बार-बार चेतावनी दी, लेकिन भीड़ पीछे नहीं हटी. कार्यकर्ता लगातार पुलिसकर्मियों को चुनौती देते रहे. आखिरकार भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. हालात शांत करने के लिए मौके से प्रदर्शनकारियों को वैन में बैठाकर दूर ले जाने की कार्रवाई भी की गई.
इलाका छावनी में बदला
तनाव बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और कुछ समय के लिए पूरा क्षेत्र छावनी में बदल गया. कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने बस में बैठते हुए आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार के दौरान यूथ कांग्रेस पर लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन वो अपने मुद्दों पर डटे रहेंगे.
पढ़ें ये खबरें
- IPL में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ : 16 आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल प्रदेश से चल रहा था नेटवर्क, 50 लाख से अधिक का इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
- मंडी में बारदाने की कमी पर बिफरे एसडीएम: आढ़तियों की समस्या सुन हैफेड को दिए निर्देश, बोले- उठान में न हो देरी
- इंदौर में बड़ा हादसा टला: मकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर फंसे थे तीन बच्चे, ऐसे बची जान…
- कच्चे आम से बना लें अमचूर पाउडर, बाजार से नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत …
- पंजाब में बड़े आतंकी-जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश: ISI और बब्बर खालसा से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार
