Rajasthan Poitics: कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों पर उठे सवालों का जवाब देते हुए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पलटवार किया. उनका कहना था कि कांग्रेस नेता दिल्ली किसी एक परिवार के हित साधने जाते थे, जबकि हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए केंद्र से संवाद करती है. राठौड़ ने याद दिलाया कि खुद अशोक गहलोत अपने ही नेताओं को नाकारा और निकम्मा कह चुके हैं.

बता दें कि कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए ये बातें कहीं। आज भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई के दूसरे दिन राठौड़ और मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने करीब 90 लोगों की समस्याएं सुनीं. ज्यादातर शिकायतें तबादलों से जुड़ी थीं. राठौड़ ने कहा कि जरूरत के हिसाब से इन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाएगा और जहां जरूरी होगा, मुख्यमंत्री स्तर पर भी मामले रेफर किए जाएंगे. जल्द ही पूरी सूची बनाकर प्राथमिकता तय की जाएगी.
सरकार बने करीब दो साल बाद एक दिसंबर से भाजपा ने कार्यकर्ता सुनवाई शुरू की है. हालांकि पहले दिन शेड्यूल जारी नहीं होने की वजह से सिर्फ 20-25 कार्यकर्ता ही पहुंच सके थे. कई मंत्री भी अचानक सूचना मिलने पर खाली बैठे रहे. मंगलवार को तस्वीर बदल गई. शेड्यूल एक दिन पहले जारी किया गया और कार्यकर्ताओं की संख्या चार गुना बढ़ गई. पार्टी ने सोमवार रात पूरे महीने का कार्यक्रम जारी कर दिया था.
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए; ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी; बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
