Rajasthan politics: राजस्थान के जोधपुर में बहुचर्चित ब्यूटीशियन अनीता चौधरी हत्याकांड को लेकर जारी तनाव के बीच अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई है। सोमवार देर रात लगभग 3 बजे ओसियां विधायक भैराराम सीयोल और जोधपुर पुलिस कमिश्नर धरना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से बातचीत की और प्रदर्शनकारियों को इसकी जानकारी दी। बताया गया है कि मांगों पर सहमति का औपचारिक ऐलान मंगलवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। इसके बाद ही धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया जाएगा।

सरकार जनता को भूल चुकी है- हनुमान बेनीवाल
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस हत्या को क्रूरता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा, “अनीता चौधरी की हत्या में कई लोगों का हाथ है, जिनमें कुछ भाजपा नेताओं की भी संलिप्तता है। इसलिए मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।” उन्होंने मृतका के परिवार को मुआवजा देने, डीसीपी, एसीपी और थानाधिकारी को सस्पेंड करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आंदोलन रोकने के लिए तेजा जी मंदिर में घुसकर संवेदनहीनता दिखाई है। बेनीवाल ने कहा, यह सरकार गूंगी-बहरी बनकर उपचुनाव में व्यस्त रही, जबकि प्रदेश में अपराध बढ़ते रहे।
राजस्थान को जाम करने की चेतावनी
बेनीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा, इस हत्याकांड में बड़ी साजिश है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। यदि सीबीआई जांच नहीं हुई तो यह मामला राजस्थान की राजनीति में भूचाल ला सकता है। उन्होंने आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए कहा, “यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो हम दो लाख लोगों के साथ सड़कों पर उतरेंगे और राजस्थान को पूरी तरह जाम कर देंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को झुकाने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे, और परिजनों की मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट को 3 जजों का पैनल गठित करने को कहा, बोला- “अगर स्टेट मशीनरी फेल होती है, तो हम देखते है”
- MP Morning News: मोहन कैबिनेट की बैठक, नए सूचना आयुक्त लेंगे शपथ, विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली मीटिंग, इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक, शाजापुर में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा; मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज; ईरान को एक और बड़ा झटका, मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ; पीएम मोदी बोले -पार्टी हमारे लिए मां की तरह; अडानी के खिलाफ वेदांता सुप्रीम कोर्ट पहुंची
- 07 April History : फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ छेड़ा युद्ध, प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर और अभिनेता जितेंद्र का जन्म, विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन… जानिए आज के दिन की अहम घटनाएं
- दरोगा ने ले ली अपनी ही जान, 15 दिन पहले ही संभाली थी थाने की कमान, घटना को सुनकर परिजन भी हो गए हैरान
