Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वोट चोर गाद्दी छोड़ अभियान को लेकर कहा कि यह अब पूरे देश में गूंज रहा है और हजारों लोगों ने इस मुद्दे पर पार्टी का समर्थन दर्ज किया है. गहलोत के अनुसार चुनाव आयोग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर यह एकतरफा रवैया जारी रहा तो लोकतंत्र की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी.

मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने उसे निकम्मा और नाकारा बताया. उनका कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था डगमगा गई है, सड़कें खस्ताहाल हैं, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और SIR को लेकर लोग तनाव में हैं. हालात इतने खराब हैं कि आत्महत्याओं और सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.
उन्होंने चेतावनी दी कि देश का माहौल बेहद चिंताजनक हो चुका है. अगर यही रुझान जारी रहा तो आने वाले समय में चुनाव सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया बनकर रह सकते हैं, जैसा रूस और चीन में देखा गया है. गहलोत ने कहा कि भारत में लोकतंत्र आज भी इसलिए खड़ा है क्योंकि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान उसकी नींव को मजबूती देता है.
इसी स्थिति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्षों और प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है. गहलोत ने कहा कि पार्टी अब सीधे जनता के बीच जाएगी, लोगों को जागरूक करेगी और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई को और मजबूत करेगी.
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए; ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी; बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
