Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने गुरुवार, 31 जुलाई को बीकानेर में सचिन पायलट के साथ कथित दूरियों के सवाल को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में कोई मतभेद या गुटबाजी नहीं है। मीडिया से बातचीत में गहलोत ने स्पष्ट किया कि सभी पुरानी बातें भूलकर कांग्रेस एकजुट होकर आगे बढ़ रही है।

गहलोत ने कहा, “पुराने घटनाक्रम को याद रखने से काम नहीं चलेगा। हमें काम करना है, इसलिए पुरानी बातें भूलनी पड़ती हैं। मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि पुरानी बातें भूल जाओ। कांग्रेस तभी मजबूत होगी जब हम एकजुट रहेंगे, और देश को बचाने के लिए यह जरूरी है।”
बीकानेर में गहलोत के पोस्टर लगने और सचिन पायलट की तस्वीरें न होने के सवाल पर उन्होंने कहा, “ये छोटी-मोटी बातें हैं। कई जगह मेरे भी पोस्टर नहीं लगते। कार्यकर्ता किसी का फोटो लगाते हैं, किसी का नहीं, लेकिन मैं फोटो-वोटो के चक्कर में नहीं पड़ता।”
गहलोत ने कहा कि वह बीकानेर संभाग सहित पूरे राजस्थान में घूमकर जनता को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा, “हम जनता को समझाएंगे कि आपकी और आपके बच्चों की जिंदगी संविधान और लोकतंत्र को बचाने में है, जो इस समय खतरे में है।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा, “भगवान उन्हें लंबी उम्र दे, लेकिन उनके रहते हुए भी कांग्रेस सत्ता में आएगी।”
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत का जिक्र करते हुए कहा, “शेखावत जी ने कहा था कि वह जीते-जी कांग्रेस को सत्ता में नहीं आने देंगे, लेकिन आठ महीने बाद मैं खुद मुख्यमंत्री बन गया। यह बात मैंने विधानसभा में उन्हें याद दिलाई थी।”
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : CM साय आज लेंगे कैबिनेट बैठक… सहयोग केंद्र में गृहमंत्री विजय शर्मा सुनेंगे समस्याएं… महतारी सदन आंगनबाड़ी का होगा लोकार्पण… BJP मनाएगी समर्पण दिवस… पढ़ें और भी खबरें
- दिल्ली में ‘लाडली योजना’ बंद, अब ‘लखपति बिटिया’ की शुरुआत, बेटी की 18 से पहले शादी तो नहीं मिलेगी राशि, जानें कैसे मिलेगा लाभ
- PM आवास पर अफसरशाही का ताला: बैगा आदिवासियों का हक काग़ज़ों में कैद, टूटी झोपड़ियों में गुजर रही जिंदगी, मौत से पहले पीएम आवास का इंतजार
- STF की गोली से अपराधी हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, सूर्या के ऊपर दर्ज है दर्जनों मामले
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली में जनगणना की तैयारियाँ शुरू, AAP सरकार के दौरान केंद्र–LG पर दर्ज सभी केस होंगे खत्म, फीस निगरानी समिति को लेकर निजी स्कूलों को राहत, देश का पहला एयर टैक्सी कोरिडोर, 20 मिनट में गुरुग्राम से दिल्ली, तिहाड़ में सरेंडर से पहले राजपाल यादव का इमोशनल बयान

