Rajasthan Politics: राजस्थान की सियासत में लंबे समय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कृषि एवं आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बीच तनातनी की खबरें सुर्खियों में थीं। किरोड़ी लाल मीणा के बयान और उनकी बगावती तेवर यह जाहिर कर रहे थे कि वह सीएम भजनलाल शर्मा के खिलाफ रुख अख्तियार किए हुए थे। उनके इस्तीफे की अटकलों और सीएम की चुप्पी ने भी इस सियासी तनाव को हवा दी थी।

लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है, क्योंकि किरोड़ी लाल मीणा न केवल सीएम की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि दोनों नेताओं की एकजुटता की तस्वीर भी सामने आई है।सोमवार को सवाई माधोपुर जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और किरोड़ी लाल मीणा एक साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने हवाई सर्वेक्षण किया और चकेरी, जड़ावता, मैनपुरा, धनौली और खण्डार क्षेत्र में क्षतिग्रस्त बोदल पुलिया सहित कई इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और अधिकारियों को राहत कार्यों के लिए निर्देश दिए।
सीएम ने किरोड़ी लाल मीणा से फीडबैक लेकर राहत कार्यों की समीक्षा भी की। यह तस्वीर राजस्थान बीजेपी के भीतर सुलह और एकता का सियासी संदेश दे रही है। दोनों नेताओं का एक साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना और राहत कार्यों में सहयोग इस बात का संकेत है कि पार्टी के भीतर मतभेद अब कम हो रहे हैं। यह घटनाक्रम न केवल स्थानीय स्तर पर राहत कार्यों को गति देगा, बल्कि बीजेपी की एकजुट छवि को भी मजबूत करेगा।
पढ़ें ये खबरें
- सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बदला सब्सिडी का नियम ; अब 2028 तक मिलेगा लाभ
- हम आपका समर्थन करेंगे… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी के लिए कह दी ये बात, 2027 के चुनावों को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान
- नवरात्रि मेले में अश्लील डांस: बार बालाओं के डांस देखने उमड़ी भीड़, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक ने काटा बवाल : चाबी मांगने पर ट्रैफिक निरीक्षक को दी धमकी, कहा- मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं, अब अंजाम यहीं भुगताउंगा
- IPL 2026 : KKR ने MI को 221 रन का दिया टारगेट, रहाणे-अंगकृष का अर्धशतक, शार्दुल ने झटके 3 विकेट
