Rajasthan Politics: भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को राजस्थान में राज्य पार्टी का दर्जा मिल गया है। इस बात की जानकारी बांसवाड़ा से पार्टी के सांसद और नेता राजकुमार रोत ने दी। महज दो साल के अंदर इस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब इसके पास 1 सांसद और 4 विधायक हैं। दक्षिणी राजस्थान में BAP की राजनीतिक ताकत तेजी से बढ़ी है।

राजकुमार रोत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, “भारत आदिवासी पार्टी को राज्य पार्टी का दर्जा प्राप्त होने पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यवाद। आपने रात-दिन मेहनत करके हमें ये मुकाम दिलवाया है।”
BAP की स्थापना और तेजी से उभरता हुआ चेहरा
भारत आदिवासी पार्टी की शुरुआत 2017 में गुजरात के छोटूभाई वसावा द्वारा स्थापित भारतीय ट्राइबल पार्टी से हुई थी। राजकुमार रोत और रामप्रसाद डिंडोर ने 2018 में इसी पार्टी से विधानसभा चुनाव जीतकर पहचान बनाई थी, लेकिन 2023 में उन्होंने इसे छोड़कर भारत आदिवासी पार्टी की नींव रखी।
बता दें कि राजकुमार रोत ने डूंगरपुर की चौरासी विधानसभा सीट से शानदार जीत हासिल की थी, जहां उन्हें लगभग 70 हजार वोट मिले। इसके बाद, उन्होंने डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट से सांसद बनकर पार्टी का नेतृत्व किया।
पढ़ें ये खबरें
- BBM डिविजन के नक्सली करने वाले हैं सरेंडर! पुलिस ने जंगलों में पोस्टर जारी कर की मुख्यधारा में लौटने की अपील
- Crime News : अवैध संबंध में रोड़ा बने रहे पति की हत्या, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर थी रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Jabalpur News: बैंक से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, दहेज न देने पर गर्भवती बहू की पिटाई, इलाज का झांसा, मदद के नाम पर हड़पा 135 ग्राम सोना, होली पर निगम का हर्बल गुलाल, हेल्थ से खिलवाड़ पर शिकंजा
- सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं! मिलावटी मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का चाबुक, भारी मात्रा में स्टॉक नष्ट
- Israel Iran Attack : दुबई के पाम होटल पर ईरान ने दागी मिसाइल, हमले के बीच खाली कराया गया बुर्ज खलीफा

