Rajasthan Politics: रिश्वत मामले में गिरफ्तार भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आक्रामक रुख अपनाया है। भाजपा के बांसवाड़ा कार्यालय की ओर से शहर में कई स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है रिश्वतखोर विधायक के खिलाफ जन आंदोलन। यह जन आंदोलन 18 मई को कुशलबाग मैदान में आयोजित किया गया।

सांसद राजकुमार रोत का तीखा विरोध
इन होर्डिंग्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बांसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद राजकुमार रोत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, “बांसवाड़ा जिले के भाजपा नेता इस हद तक गिर जाएंगे, यह सोचा भी नहीं था।” रोत ने आरोप लगाया कि बीजेपी जानबूझकर विधायक को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
कोर्ट की अवमानना का आरोप
सांसद रोत ने जिला कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने शहर के 15 से अधिक स्थानों पर होर्डिंग्स लगाकर बागीदौरा विधायक को दोषी ठहरा दिया है, जो न्यायिक प्रक्रिया और कोर्ट की अवमानना के समान है। उन्होंने प्रशासन से ऐसी “घिनौनी राजनीति” करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
षड्यंत्र में फंसाया गया है विधायक- रोत
राजकुमार रोत ने भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा, “जनता को पहले से शक था कि यह सब भाजपा नेताओं का षड्यंत्र है। अब इन होर्डिंग्स और आंदोलनों से यह साफ हो चुका है कि विधायक को साजिश के तहत फंसाया गया है।”
मामला क्या है?
बागीदौरा से बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को 4 मई को 20 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि विधायक ने खनन से जुड़े तीन सवाल विधानसभा में नहीं उठाने की एवज में 10 करोड़ रुपये की मांग की थी, जो बाद में 20 लाख रुपये में तय हुई। इस मामले में एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जयकृष्ण पटेल अपने चचेरे भाई विजय पटेल के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विजय बैग को विधायक के पीए रोहित मीणा को सौंपता है, जो बाद में स्कूटी से विधायक आवास से निकलता नजर आता है।
पढ़ें ये खबरें
- Odisha News : जल्द पूरा होगा खुर्दा रोड-बलांगीर रेल प्रोजेक्ट, CM माझी ने काम की प्रगति पर जताई खुशी
- ‘गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं…’, CM योगी ने वाराणसी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, कहा- स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी
- Punjab News : पारिवारिक कलह के कारण युवक ने की आत्महत्या, कॉन्स्टेबल पत्नी और ससुर के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
- MP BJP में बंपर नियुक्ति: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का ऐलान, भोपाल की कार्यकारिणी की घोषणा
- रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं! होली को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी कड़ी निगरानी

