Rajasthan Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर जोरदार हमला बोला। अलवर जिले के एक श्रीराम मंदिर में दर्शन के बाद हुए एक घटनाक्रम को लेकर उन्होंने तीखी नाराज़गी ज़ाहिर की।

टीकाराम जूली ने बताया, “जब मैं अलवर के श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए गया, तो मेरे वहां से जाने के बाद भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने मंदिर में गंगाजल से शुद्धिकरण कराया। यह न केवल मेरा, बल्कि पूरे दलित समाज के आत्मसम्मान का अपमान है। हमारी औकात भाजपा और संघ तय नहीं करेंगे, हमारी हैसियत बाबा साहब अंबेडकर के संविधान ने तय की है।”
‘राम हमारे भी हैं, संविधान भी’
जूली ने भाजपा और संघ को सीधी चेतावनी देते हुए कहा, राम हमारे भी हैं, संविधान भी हमारा है और ये देश भी। धर्म के नाम पर जो लोग दलितों को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि भारत अब बदल रहा है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान शुरू कर सकती है, जिसमें दलितों के सम्मान और अधिकारों को केंद्र में रखा जाएगा।
राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “टीकाराम जूली राजस्थान के कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं। जब वह मंदिर गए, तो बीजेपी नेताओं ने उस मंदिर को गंगाजल से धुलवा दिया। भाजपा दलितों को मंदिरों में नहीं देखना चाहती अगर कोई चला भी गया, तो मंदिर को ‘शुद्ध’ किया जाता है। यही उनका असली चेहरा है।”
राहुल गांधी ने आगे कहा, कांग्रेस की विचारधारा सबके लिए समानता और सम्मान की है। वहीं, भाजपा की सोच नफरत और भेदभाव से भरी हुई है। आज अगर संविधान है, तो वे खुलकर नहीं बोल पा रहे, लेकिन उनका व्यवहार वही है जो टीकाराम जूली के साथ हुआ।
पढ़ें ये खबरें
- BBM डिविजन के नक्सली करने वाले हैं सरेंडर! पुलिस ने जंगलों में पोस्टर जारी कर की मुख्यधारा में लौटने की अपील
- Crime News : अवैध संबंध में रोड़ा बने रहे पति की हत्या, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर थी रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Jabalpur News: बैंक से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, दहेज न देने पर गर्भवती बहू की पिटाई, इलाज का झांसा, मदद के नाम पर हड़पा 135 ग्राम सोना, होली पर निगम का हर्बल गुलाल, हेल्थ से खिलवाड़ पर शिकंजा
- सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं! मिलावटी मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का चाबुक, भारी मात्रा में स्टॉक नष्ट
- Israel Iran Attack : दुबई के पाम होटल पर ईरान ने दागी मिसाइल, हमले के बीच खाली कराया गया बुर्ज खलीफा

