Rajasthan Politics: सीकर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक सोमवार को हंगामे में बदल गई. जिला प्रमुख गायत्री कंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अधिकारियों को जमकर घेरा. उन्होंने नरेगा और निर्माण कार्यों की सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आमजन के काम अटके पड़े हैं, सरकार से मंजूरी नहीं मिल रही और सुनने वाला कोई नहीं है.

टूटी सड़कों और खराब स्वास्थ्य सेवाओं पर भड़के
डोटासरा ने कहा, जिले में हालात ऐसे हैं कि काम मांगने किसके पास जाएं, मंजूरी कहीं से नहीं मिलती. सड़कों की हालत जर्जर है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है. उन्होंने एनएचएम की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा किया और कहा कि विभाग जनता की शिकायतों पर ध्यान ही नहीं दे रहा.
दलित युवक की मौत पर पुलिस पर सवाल
नीम का थाना क्षेत्र में दलित युवक की मौत का जिक्र करते हुए डोटासरा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में “पोपा बाई का राज” चल रहा है, जहां जन उपयोगी काम पूरी तरह ठप पड़े हैं.
भाजपा विधायकों पर तंज
बैठक में सांसद अमराराम, विधायक राजेंद्र पारीक, हाकम अली समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन कोई भी भाजपा विधायक नहीं पहुंचा. इस पर डोटासरा ने कहा कि क्योंकि सरकार उनकी है, इसलिए भाजपा विधायक बैठक से दूर रहे. उन्होंने टोल वसूली का मुद्दा भी उठाया और पूछा कि जब 20 साल से आसपास के गांव टोल-फ्री हैं, तो फिर कंपनी महंगे ठेके का हवाला देकर अब वसूली क्यों कर रही है?
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
