Rajasthan Politics: दक्षिणी राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा उदयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.

उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस बैठक करेगी और पार्टी पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब से भाजपा के प्रदेश प्रभारी आए हैं, उसके बाद बिल्कुल यह तय हो गया कि राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी.
गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. गठबंधन किस रूप में तय होगा, ये आला कमान तय करेगा. फिलहाल, गठबंधन की जैसी कोई बात नहीं है. हम लोग चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री कुछ बोलते नहीं और जिनका कोई विजन नहीं जो कोई निर्णय नहीं लेते. डोटासरा ने कहा कि पिछले 9 महीने में एक भी निर्णय बता दीजिए. उन्होंने कहा कि लोगों ने जिनको मुख्यमंत्री बनाया है, वह कोई निर्णय नहीं ले पाते. उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक मंत्री का इस्तीफा 2 महीने से हवा में है. राजस्थान में आज आपदा आई हुई है, मगर कृषि मंत्री को यह पता ही नहीं कि वे मंत्री हैं या नहीं.
वहीं दिनों हुए देवराज मोची हत्याकांड मामले में डोटासरा ने कहा कि राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए यूपी का बुलडोजर मॉडल कॉपी किया. जबकि किसी भी मामले में आप कोर्ट में दोषी साबित होने तक यह नहीं किया जाना चाहिए.
पढ़ें ये खबरें भी
- ईरान-इजराइल और अमेरिका तनाव के बीच उज्जैन से शांति की पहल: बड़ा गणेश मंदिर में विशेष पाठ शुरू, रोज हो रहा एक घंटे मंत्रोच्चार
- आतंकी नेटवर्क तैयार करने की साजिश का ATS ने किया भंडाफोड़; टेलीग्राम ग्रुप के जरिए सैकड़ों युवा जुड़ चुके, कनेक्शन दुबई से जुड़ा
- दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; आंधी-तूफान और झमाझम बरसात का अलर्ट
- CG Morning News : CM साय का दिल्ली दौरा… कांग्रेस करेगी CSEB कार्यालय का घेराव… नगरीय निकाय व पंचायत उपचुनाव की तैयारियां शुरू… ट्रिपल आईटी में 553 छात्रों को मिलेगी डिग्री… कृषि मंत्री संभागवार करेंगे विभागीय समीक्षा…
- गुंडे बदमाश सुधर जाएं, नहीं तो..! पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंगई करने वाले 9 लोगों को किया गिरफ्तार, खाकी ने दी सख्त हिदायत
