Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक कांग्रेस की उठापटक के बीच पुराने मामले को फिर हवा दे दी है. गहलोत ने कहा कि कई लोग राहुल गांधी के नाम पर यह बात फैलाते रहते हैं कि उन्हें तो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए ही भेजा गया है. बात कर्नाटक की थी, लेकिन इसकी गूंज राजस्थान में ज्यादा सुनाई दी.

बता दें कि जब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे, तब भी गहलोत ने इसी अंदाज में कहा था कि कुछ लोग पीसीसी चीफ बनते ही खुद को अगला मुख्यमंत्री मानने लगते हैं, जबकि संगठन पर ध्यान रखने की जरूरत होती है.
एकबार फिर से गहलोत ने कहा है कि कि ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाली बातें न कर्नाटक में हुईं और न छत्तीसगढ़ में. उनके मुताबिक ऐसी अफवाहें हवा में पैदा होती हैं, और नुकसान पार्टी का होता है. फैसले किस स्तर पर होते हैं, यह सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व और संबंधित राज्यों के शीर्ष पदों को पता होता है.
मीडिया कवरेज पर भी उन्होंने निशाना साधा. बोले, अगर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री साथ बैठकर नाश्ता कर लें तो यह अच्छी खबर है, लेकिन मीडिया की नजर तलाक वाली कहानी पर जाती है, दोस्ती वाली खबर पर नहीं.
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए; ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी; बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
