Rajasthan Politics: राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को जोधपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “अशोक गहलोत तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उन्होंने कभी बाजरे की खरीद पर ध्यान नहीं दिया।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दूरदृष्टि का नतीजा है कि अब बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर हो रही है। गहलोत साहब को इस मुद्दे पर कम से कम अब तो नहीं बोलना चाहिए।”
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का तंज
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा था, “अशोक गहलोत विधानसभा में एक भी दिन नहीं आए, लेकिन सोशल मीडिया (X) पर काफी सक्रिय रहते हैं। सिर्फ एक्स पर सक्रिय रहने से काम नहीं चलेगा, आपको जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को समझना होगा। सरकार का असली काम जनता की समस्याओं का समाधान करना है।”
अशोक गहलोत का पलटवार
भजनलाल शर्मा के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया। उन्होंने एक पुरानी पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मुख्यमंत्री जी, मैं आपको ढाई साल पुरानी आपकी यह पोस्ट याद दिलाना चाहता हूं, जिसमें आप कांग्रेस सरकार से बाजरे की MSP पर खरीद की मांग कर रहे थे। आपकी सरकार को अब डेढ़ साल हो चुका है। आपके घोषणापत्र में भी बाजरे की MSP पर खरीद का वादा किया गया था। अब जनता को बता दीजिए कि बाजरे की MSP पर खरीद कब से शुरू होगी?”
पढ़ें ये खबरें
- दूसरे की आई कार्ड और अपना फेस लगाकर लेते थे सिमः फर्जी डॉक्यूमेंट से SIM खरीदने 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
- IPL 2026 : 3 मैचों में सिर्फ 24 रन और डूब गए 25.20 करोड़! इस तूफानी खिलाड़ी ने KKR को लगाया चूना, बार-बार दे रहा धोखा
- ‘अजय सिंह की राज्यसभा जाने में कोई रुचि नहीं’, कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर डॉ गोविंद सिंह की मांग, क्रॉस वोटिंग के खतरे को लेकर कही ये बात
- साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सुभाषिनी सुब्रमण्यम ने आत्महत्या कीः मौत से पहले कॉल पर हुआ था पति से झगड़ा, दो साल पहले बिपिन चंद्रन से की थी शादी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: जमीन सर्वे से पहले मांगों पर डटे किसानों को लिया हिरासत में… पेपर लीक को रोकने उठाया कदम… लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार… संस्कारधानी में 39 रुपए फीट तक महंगा हो गया संपत्तिकर…
