Rajasthan News: राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने बड़ी जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल सुमन को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा। परिणाम आने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली और कहा कि अध्यक्ष होने के नाते यह उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

राठौड़ ने स्वीकार किया कि कहीं न कहीं संगठन से चूक हुई है और अब पूरी समीक्षा की जाएगी कि गलती कहां हुई। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश सिर माथे, और संगठन भीतर से कमियों को ठीक करने की दिशा में काम करेगा।
उन्होंने प्रमोद जैन भाया को जीत की बधाई दी और कहा कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसे निभाने की कोशिश करें। राठौड़ ने शांतिपूर्ण मतदान और मिले समर्थन के लिए अंता की जनता का भी धन्यवाद किया।
हार के कारणों पर बोलते हुए मदन राठौड़ ने पांच प्रमुख बातें सामने रखीं। उनके मुताबिक सरकार ने कई विकास कार्य किए, लेकिन संगठन उन्हें जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सफल नहीं रहा। ERCP जैसे बड़े मुद्दे का लाभ भी सही तरह से समझाया नहीं जा सका। कुछ भ्रांतियां बनी रहीं जिन्हें समय रहते दूर नहीं किया गया, जबकि कांग्रेस इन्हीं धारणाओं को मजबूत करने में कामयाब रही। भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों ने भी मतदाताओं को प्रभावित किया।
राठौड़ ने कहा कि हर चुनाव सीख देता है और अंता का नतीजा भी उनकी पार्टी के लिए सुधार का मौका है। जल्द ही आंतरिक समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- 250 करोड़ के सेंट टेरेसा जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई: क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड सुधीर जैन को किया गिरफ्तार, 4 सालों से तलाश रही थी पुलिस
- Raipur News : पॉक्सो मामलों में जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, खानी होगी जेल की हवा
- कुख्यात और 1 लाख के इनामी राजद नेता देवा गुप्ता को STF ने किया गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत दर्ज हैं 28 केस
- भारत पहुंचे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, मुंबई से शुरू हुआ 4 दिवसीय दौरा ; निवेश-ट्रेड डील पर फोकस
- विधानसभा का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: 6 मार्च तक चलना था, 22 विभागों की बजट पर नहीं हुई चर्चा, जानिए आखिरी दिन क्या हुआ

