RajasthanPolitics: झुंझुनूं दौरे पर पहुंचे शहरी विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शनिवार (27 सितंबर) को कहा कि राज्य सरकार निकाय चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने साफ किया कि चुनाव की प्रक्रिया ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची तैयार होने के बाद आगे बढ़ाई जाएगी।

खर्रा ने यह भी कहा कि सरकार राज्य निर्वाचन आयोग से वन स्टेट, वन इलेक्शन यानी पूरे प्रदेश में एक साथ चुनाव कराने का अनुरोध करेगी, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके और पारदर्शिता बनी रहे।
पत्रकारों से बातचीत में मंत्री खर्रा ने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1946 में जब ब्रिटिश सरकार ने सत्ता हस्तांतरण की बात कही थी, तब कांग्रेस नेताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का साहस नहीं था। उस समय 15 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में जिस व्यक्ति को एक भी मत नहीं मिला, उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया और बाद में वही प्रधानमंत्री बने। खर्रा के अनुसार, यह उदाहरण बताता है कि कांग्रेस की राजनीति में वोट चोरी और समझौता शुरू से ही रहा है और आज भी वही प्रवृत्ति दोहराई जा रही है।
अपने दौरे के दौरान मंत्री ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट मांगी और परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
