Rajasthan Politics: अंता उपचुनाव लड़ चुके नरेश मीणा की प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात इन दिनों राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है. दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और इसी ने अटकलों को और हवा दे दी है.

बता दें कि नरेश मीणा हाल में राजस्थान में तीसरा मोर्चा खड़ा करने की कोशिशों में जुटे हैं. इस कड़ी में वे आम आदमी पार्टी, आरएलपी और आजाद समाज पार्टी जैसे दलों से भी संपर्क साध रहे हैं. ऐसे माहौल में प्रशांत किशोर से हुई मुलाकात को हल्के में नहीं देखा जा रहा.
प्रशांत किशोर को लंबे समय से चुनावी रणनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में गिना जाता है. कई राज्यों में उनकी योजनाओं ने पार्टियों को बड़ी बढ़त दिलाई है. हालांकि ये बात अलग है कि बिहार चुनाव में उनका मॉडल असरदार नहीं रहा.
दोनों की मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है जब राजस्थान में निकाय चुनावों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सत्ताधारी दल और विपक्ष, दोनों ही नए समीकरण और नए चेहरों पर नजर बनाए हुए हैं.
पढ़ें ये खबरें
- मिलावटी डेयरी उत्पादन बेचने का मामलाः जयश्री फूड्स प्रोडक्ट के संचालक किशन मोदी के 20 करोड़ की 11 संपत्ति अटैच
- दिल्ली का ऐतिहासिक ‘लोहे का पुल’ ट्रेनों के लिए आज से बंद, 150 साल पुरानी विरासत को मिला विराम, अब नए पुल से गुजरेंगी ट्रेनें
- काम में कोई लापरवाही नहीं चलेगी! मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ-2027 को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक, दिए ये सख्त निर्देश…
- IPL 2026: नीलामी में लुटाए 64 करोड़, अब मैदान पर मचेगी तबाही, KKR को चौथा खिताब दिलाएंगे यह 5 धुरंधर?
- Share Market Crash : सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट, जानिए किस सेक्टर में हाहाकार ?
