Rajasthan Politics News: अलवर में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के जन्मदिन कार्यक्रम में देशभर के कई वरिष्ठ नेता जुटे. इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के दौर में किसान सबसे ज्यादा परेशान है. खाद की कमी से लेकर लाठीचार्ज तक, हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.

डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार बाबरी मस्जिद विध्वंस की तारीख को शौर्य दिवस बताकर स्कूलों में पढ़ाने की तैयारी में है, जबकि इससे माहौल बिगड़ने का खतरा है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों से बच्चों को गलत संदेश जाएगा और समाज में अनावश्यक तनाव पैदा होगा.
उन्होंने यह भी कहा कि यूरिया और खाद की कमी पर राज्य में हुई छापेमारी के बाद केंद्र नाराज हो गया और अब पर्याप्त सप्लाई नहीं मिल पा रही है. उनके मुताबिक सरकार की प्राथमिकता में किसान कहीं नहीं है.
डोटासरा ने मुख्यमंत्री के उस दावे पर भी तंज कसा जिसमें उन्होंने डेढ़ साल में ज्यादा काम होने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि अगर कुछ हुआ है तो वो है किसानों और युवाओं पर लाठीचार्ज. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयानों को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए.
नेशनल हेराल्ड मामले पर बोलते हुए डोटासरा ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि सरकार जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग की आड़ लेकर कांग्रेस समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर रही है. इसी वजह से निकाय चुनाव भी अटके हुए हैं.
भाजपा नेताओं के किसानों की आय दोगुनी होने के दावों पर उन्होंने कहा कि हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि खुद उनके मंत्री मान रहे हैं कि किसानों को नकली खाद और बीज मिल रहे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए; ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी; बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो
- 10 April History : आर्य समाज की स्थापना, चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत, वैज्ञानिक नौतम भट्ट का जन्म… जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 10 April 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का हो सकता है प्रमोशन, मेष और तुला के लिए आज आएंगी खुशियां …
- 10 अप्रैल महाकाल आरती: भगवान महाकालेश्वर को त्रिपुंड-त्रिनेत्र अर्पित, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
