Rajasthan Politics News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय हालातों और घरेलू महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध को लेकर गहलोत ने कहा कि भारत सरकार ने समय रहते तैयारी नहीं की, जिसका खामियाजा अब देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

गहलोत ने साफ कहा कि राहुल गांधी ने इस संकट को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार हमेशा की तरह देरी से जागी। सूत्रों के अनुसार, गहलोत ने मौजूदा LPG गैस की किल्लत के लिए केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय युद्ध कब तक चलेगा कोई नहीं जानता, लेकिन इसकी मार सीधे जनता की रसोई पर पड़ रही है।

ट्रंप और मोदी के रिश्तों पर तंज

गौरतलब है कि गहलोत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेंद्र मोदी के रिश्तों को लेकर भी सनसनीखेज टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप और मोदी का रिश्ता समझ नहीं आता, ट्रंप कभी दोस्त कहते हैं तो कभी अपमानजनक बातें करते हैं। गहलोत ने आरोप लगाया कि ट्रंप कह चुके हैं कि वह पीएम मोदी का राजनीतिक करियर खत्म कर सकते हैं।
उन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति की कथित किडनैपिंग का जिक्र करते हुए दुनिया की खामोशी पर भी दुख जताया।

मीडिया में गहलोत ने कहा कि अब सरकार प्रयास करने की बात कह रही है ताकि जनता को तकलीफ न हो, लेकिन जब तक आग लग चुकी होती है तब कुआं खोदने से क्या फायदा? उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की रणनीति और घरेलू स्तर पर गैस आपूर्ति को लेकर चिंता भी जाहिर की है।

पढ़ें ये खबरें