Rajasthan Politics: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नया प्रदेशाध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया आज शुरू होगी। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जयपुर में नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी।
मदन राठौड़ का नाम प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन यदि एक से अधिक नामांकन होते हैं, तो चुनाव प्रभारी विजय रूपाणी के निर्देशन में शनिवार को मतदान होगा। इस चुनाव में सबसे अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार को प्रदेशाध्यक्ष घोषित किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

मदन राठौड़: अनुभवी नेतृत्व
मदन राठौड़ का राजनीतिक करियर काफी प्रभावशाली रहा है। वे चार बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और 2003 व 2013 में पाली की सुमेरपुर विधानसभा सीट से विधायक भी चुने गए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उनके अच्छे संबंध माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पार्टी हाईकमान ने उन पर दोबारा भरोसा जताने के संकेत दिए हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया
भाजपा ने हाल ही में राजस्थान के 39 जिलों में जिला अध्यक्षों का चुनाव संपन्न किया है। कुछ जिलों में नियुक्ति की घोषणा बाकी है, जो जल्द ही पूरी होगी। ये सभी जिला अध्यक्ष मिलकर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची
- अलवर दक्षिण: अशोक गुप्ता
- अलवर उत्तर: महासिंह चौधरी
- भरतपुर: शिवानी दायमा
- अजमेर शहर: रमेश सोनी
- अजमेर देहात: जीतमल प्रजापत
- हनुमानगढ़: प्रमोद डेलू
- नागौर शहर: रामधन पोटलिया
- बाड़मेर: अनंतराम बिश्नोई
- कोटा शहर: राकेश जैन
- कोटा देहात: प्रेम गोचर
- बीकानेर देहात: श्याम पंचारिया
- श्रीगंगानगर: शरणपाल सिंह मान
- बालोतरा: भरत मोदी
- नागौर देहात: सुनीता माहेश्वरी (रांधड़)
- जोधपुर शहर: राजेंद्र पालीवाल
- जोधपुर देहात दक्षिण: त्रिभुवन सिंह भाटी
- जैसलमेर: दलपत सिंह हिंगड़ा
- पाली: सुनील भंडारी
- सीकर: मनोज बाटड़
- जालोर: जसराज राजपुरोहित
- राजसमंद: जगदीश पालीवाल
- चुरू: बसंत शर्मा
- जयपुर देहात दक्षिण: राजेश गुर्जर
- उदयपुर शहर: गजपाल सिंह राठौड़
- उदयपुर देहात: पुष्कर तेली
- बांसवाड़ा: पूंजीलाल गायरी
- सिरोही: रक्षा भंडारी
- बीकानेर शहर: सुमन छाजेड
- जयपुर देहात (उत्तर): सुरेश बादलीवाल
- सवाई माधोपुर: मान सिंह गुर्जर
- करौली: गोवर्धन सिंह जादौन
- भीलवाड़ा: प्रशांत मेवाडा
- टोंक: चंद्रवीर सिंह चौहान
- डूंगरपुर: अशोक पटेल
- चित्तौड़गढ़: रतन लाल गाडरी
- प्रतापगढ़: महावीर सिंह कृष्णावत
- बूंदी: रामेश्वर मीणा
- बांरा: नरेश सिंह सिकरवाल
- झालावाड़: हर्षवर्धन शर्मा
पढ़ें ये खबरें
- खेल सुविधाओं के विस्तार में जुटी धामी सरकार, प्रदेश के हर ब्लॉक में होगा मिनी स्टेडियम का निर्माण
- अब सिर्फ 12 घंटे में तय होगा दिल्ली से मुंबई का सफर, नितिन गडकरी ने राज्यसभा में दी नए ‘ग्रीन एक्सप्रेसवे’ की जानकारी
- CG News : भाजपा प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा, सहसंयोजक, प्रवक्ता और पैनलिस्ट नियुक्त, देखें लिस्ट…
- श्री मुक्तसर साहिब: सीवरेज बोर्ड की बड़ी लापरवाही! 10 फीट गहरे मैनहोल में उतरा मजदूर लापता, तलाश जारी
- पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के घर में बवाल, मां ने बेटे मानवेंद्र को घर में घुसने से रोका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

