Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपने 45 जिला अध्यक्ष घोषित कर दिए. सूची में कई पूर्व मंत्री और विधायक भी जगह बनाने में सफल रहे, साथ ही कुछ नामों ने सबको चौंकाया.
बीकानेर ग्रामीण में विशनाराम सियाग और बीकानेर शहर में मदन गोपाल मेघवाल को जिम्मेदारी मिली है. बूंदी में महावीर मीणा, चित्तौड़गढ़ में प्रमोद सिंह सिसोदिया, चूरू में मनोज मेघवाल और दौसा में रामजीलाल ओड़ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
डीडवाना-कुचामन में जाकिर हुसैन गैसावत, धौलपुर में संजय जाटव, डूंगरपुर में गणेश घोघरा, हनुमानगढ़ में मनीष मक्कासर, जयपुर ग्रामीण पूर्व में गोपाल मीणा और जयपुर ग्रामीण पश्चिम में विद्याधर चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है. जयपुर शहर का नाम अभी घोषित नहीं हुआ.


जैसलमेर में अमर दिन फकीर, जालौर में रमीला मेघवाल, झुंझुनू में रीता चौधरी, जोधपुर ग्रामीण में गीता बरवड़ और जोधपुर शहर में ओमकार वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है.
सूची में आगे सलूंबर से परमानंद मेहता, सवाई माधोपुर से इंदिरा मीणा, सीकर से सुनीता गठाला, सिरोही से लीलाराम गरासिया, श्रीगंगानगर से रुपिंदर सिंह कुन्नर और टोंक से सैयद सऊद सईदी शामिल हैं. उदयपुर ग्रामीण में रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर शहर में फतेह सिंह राठौड़ और भीलवाड़ा में पूर्व मंत्री रामलाल जाट को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पढ़ें ये खबरें
- शांति वार्ता की कोशिशों पर फिरा पानी ? पाकिस्तान में आज होनी है मीटिंग और ईरान पहुंचा ही नहीं, कहा- लेबनान में सीजफायर लागू होने तक कोई डील नहीं
- देशभर में 18 नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों की नियुक्ति, मोना मोहंती होंगी सीजी एमपी की नई प्री-सीसीआईटी
- स्कूल पहुंचे विधायक, अव्यवस्था देख शिक्षकों को लगाई फटकार, बोले- शिक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
- बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भूमिधारी अधिकार पत्र सौंपेंगे सीएम योगी, लखीमपुर खीरी के चार गांवों में किया गया है पुनर्वासित
- बोरवेल में फंसे मासूम ‘भागीरथ’ को बचाने की जद्दोजहद जारी: परिवार की अटकी सांसें, कलेक्टर-एसपी मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

