Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में शिव के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मदन राठौड़ द्वारा भाटी की तुलना ‘छुट्टा सांड’ से करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाटी ने कहा, “मेरे परिवार ने मुझे सिखाया है कि जो भी बड़ा हो, उसका आदर और सम्मान करना चाहिए। मैं हमेशा से सम्मान करता आया हूं और करता रहूंगा।”

क्या है विवाद?
हाल ही में रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल के आयोजन को लेकर विवाद हुआ था। 12 जनवरी को बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर इस फेस्टिवल की मंजूरी रद्द कर दी थी। इस फैसले से भाटी समर्थक आक्रोशित हो गए। उन्होंने भाजपा पर प्रशासन पर दबाव डालने का आरोप लगाया।
म्यूजिक फेस्टिवल से जुड़े विवाद पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मदन राठौड़ ने भाटी पर निशाना साधते हुए कहा, “वो विरोध में हैं, फ्री हैं। छुट्टा सांड होता है, अब क्या करें।” यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
समर्थकों का गुस्सा और आरोप
भाटी समर्थकों का कहना है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा के दबाव में प्रशासन ने फेस्टिवल की मंजूरी रद्द की। उनका दावा है कि यह कदम राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उठाया गया। समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भाजपा और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए इसे निर्दलीय विधायक को कमजोर करने की साजिश बताया।
पढ़ें ये खबरें
- भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव ने पत्नी संग किए भगवान महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल; विश्व कल्याण की कामना की
- मुजफ्फरपुर में कुम्हार की हत्या, पास में ही मिले पैसे और मोबाइल, जांच में जुटी FSL टीम
- राजेंद्र भारती और मुकेश मल्होत्रा फिर बनेंगे विधायकः जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- मैंने कोई अनैतिक काम नहीं किया, सदन में नहीं विधानसभा परिसर में गए थे
- हिंदू कैलेंडर का दूसरा वैशाख महीना आज से शुरू, वैशाख में यह प्रमुख त्योहार आएंगे …
- दिल्ली में फिर होगी आर्टिफिशियल बारिश की तैयारी, IIT कानपुर कर रहा समीक्षा, क्लाउड-सीडिंग से गर्मी में राहत की उम्मीद
