Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस ने छह निलंबित नेताओं की पार्टी सदस्यता बहाल कर दी है. प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि अनुशासन समिति की समीक्षा और प्रदेश प्रभारी की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है. इनकी वापसी तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी.

कौन-कौन लौटे पार्टी में
- मेवाराम जैन (बाड़मेर)
- बालेंदु सिंह शेखावत (सीकर)
- संदीप शर्मा (चित्तौड़गढ़)
- बलराम यादव (सीकर)
- अरविंद डामोर (बांसवाड़ा)
- तेजपाल मिर्धा (नागौर)
जानें निलंबन की वजहें
- मेवाराम जैन – सोशल मीडिया पर वायरल अश्लील वीडियो और अनुशासन उल्लंघन
- बालेंदु सिंह शेखावत – लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां
- संदीप शर्मा – महिला से संबंधों को लेकर अनैतिक आचरण के आरोप
- अरविंद डामोर – डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा चुनाव में पार्टी निर्देशों की अनदेखी
- तेजपाल मिर्धा – गठबंधन और चुनावी रणनीति पर अनुशासनहीनता
- बलराम यादव – पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता
मेवाराम जैन की वापसी पर विवाद
मेवाराम जैन की ज्वॉइनिंग की तस्वीर दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही. इसमें वे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ दिखे, जिनके हाथ में उनका ज्वॉइनिंग लेटर भी था. लेकिन उनकी वापसी को लेकर बाड़मेर में विरोध भी तेज है. स्थानीय कांग्रेस नेता 25 सितंबर को दिल्ली पहुंचकर इसका विरोध दर्ज करा रहे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
