Rajasthan Politics: कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर कांग्रेस को मिली हार के बाद कोटा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज हो गई है। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में त्यागी यह कहते दिख रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के भीतर से ही sabotage हुआ और कई नेता “बिक” गए, जिसके चलते पार्टी प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल को हार का सामना करना पड़ा।
वीडियो में त्यागी यह भी दावा कर रहे हैं कि चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं पर भारी दबाव था। इस वायरल वीडियो में खुद प्रत्याशी प्रह्लाद गुंजल भी मंच पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो वायरल, कांग्रेस में मचा हड़कंप
वीडियो सामने आने के बाद कोटा कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। हालांकि, रविंद्र त्यागी ने सफाई देते हुए कहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है और इसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं और पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं।
धारीवाल की चुप्पी, कांग्रेस नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। लेकिन, कोटा कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
मेयर मंजू मेहरा, उप महापौर सोनू कुरैशी, पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद और राजेंद्र सांखला ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में धारीवाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर से पार्टी प्रत्याशी को 11,000 वोटों की बढ़त दिलवाई थी, जबकि खुद विधानसभा चुनाव में मात्र 2,400 वोटों से जीत दर्ज की थी। ऐसे में उन पर लगे आरोपों में कोई दम नहीं है।
नेताओं ने की नाम सार्वजनिक करने की मांग
स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा है कि यदि रविंद्र त्यागी के पास ऐसे कोई ठोस सबूत हैं कि पार्टी के भीतर के लोग बिके थे, तो वे उन नेताओं के नाम सार्वजनिक करें। नेताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयानों से कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयान पार्टी की छवि को धूमिल करते हैं और संगठन में अनुशासनहीनता की स्थिति पैदा करते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : अरपा महोत्सव 2026 में CM साय होंगे शामिल… 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे… दूरदर्शन पर आज से ‘साहित्य पर्व’ का प्रसारण… आप का सीएम हाउस घेराव आज… दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का आज विशेष प्रशिक्षण शिविर… पढ़ें और भी खबरें
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ई-बसों की दौड़ में देश की नंबर-1 राजधानी बनी दिल्ली, DTC कर्मचारियों के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, सुनवाई के दौरान एक वकील ने दूसरे वकील को पीटा, CJI भड़के, दिल्ली में 5 स्टार होटलों के रूम किराए में उछाल, अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी
- National Morning News Brief: चंद्रयान-4 को लेकर ISRO को बड़ी सफलता, AI से इंसानों की 99% नौकरियों पर बड़ा खतरा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा; अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, आर्मेनिया ने पहली बार दिखाए भारतीय हथियार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
- सीएम सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर खोली ‘पाकिस्तान फाइल्स’, असम से दिल्ली तक बरपा हंगामा
- सावधान! बिहार में होने वाली है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किशनगंज रहा सबसे ठंडा जिला

