Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस के आंतरिक मतभेदों और भाजपा की रणनीतियों को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली के बीच कथित ‘कोल्ड वॉर’ की खबरों के बीच जूली ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

‘कोल्ड वॉर’ पर जूली का बयान
टीकाराम जूली ने कहा कि डोटासरा के सदन में नहीं आने को लेकर भाजपा द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा,
“डोटासरा जी सिर्फ दो दिन से सदन नहीं आ रहे हैं, लेकिन यह कोई मुद्दा नहीं है। किरोड़ी लाल मीणा और वसुंधरा राजे भी कई दिनों से सदन में नहीं आए हैं। सदन के अलावा भी कई अहम काम होते हैं।”
‘एक राज्य, एक चुनाव’ पर सवाल
जूली ने कहा कि भाजपा सरकार एक साथ चुनाव कराने की बात तो कर रही है, लेकिन इसकी कोई ठोस तैयारी नहीं दिख रही। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रश्नकाल में मंत्री सही से जवाब नहीं दे रहे हैं। जूली ने कहा, जब मैंने पूछा कि केंद्र से पैसा आया नहीं या राज्य सरकार उसे खर्च नहीं कर पाई, तो मंत्री इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के दोबारा उद्घाटन पर सियासी संग्राम
जयपुर में 8 मार्च को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के उद्घाटन को लेकर भी कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं।
टीकाराम जूली ने कहा, “हमारी सरकार में पहले ही इसका उद्घाटन हो चुका था। अब दोबारा उद्घाटन करना गलत परंपरा स्थापित करना होगा।”
पढ़ें ये खबरें
- Share Market Update : सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक टूटा, IT और एनर्जी शेयर्स में बिकवाली …
- बेऊर जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, NDA के पक्ष में डाला वोट, नीतीश के राज्यसभा जाने पर…
- भाई के साथ मौत का सफरः तेज रफ्तार वाहन ने 2 बाइकों को मारी ठोकर, 2 चचेरे भाइयों की उखड़ी सांसें, 1 गंभीर घायल
- गर्मी में पहने इस मटेरियल के कपड़े, गर्मी से मिलेगी राहत …
- भोजशाला मामले में सुनवाई आज: हाईकोर्ट में विस्तार से होगी बातचीत, ASI सर्वे रिपोर्ट पर दावे-आपत्तियों पर होगी बहस
