Rajasthan Politics: भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 10 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भजनलाल सरकार ने हर वर्ग के लिए हर क्षेत्र में काम किया है। राजस्थान सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में, युवाओं को रोजगार देने के लिए अभियान चला रही है।”

कांग्रेस सरकार पर हमला खर्रा ने कहा, “पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया, हर परीक्षा में पेपर लीक हुए। हमारी सरकार ने सबसे पहला काम यह किया कि पेपर लीक को पूरी तरह से रोक दिया और फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे लोगों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) हर दिन ऐसे फर्जी लोगों को पकड़ रही है। पिछली गहलोत सरकार के दौरान 17 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए, जिनमें से 8 परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं और 50,000 से ज्यादा पदों की भर्तियों को रद्द कर दिया गया।”
‘दिसंबर से पहले 1 लाख नौकरियां’ राज्यमंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वादा किया था कि इस साल 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। दिसंबर से पहले यह आंकड़ा पार हो जाएगा। 9,200 से अधिक आयोजित परीक्षाओं के परिणाम जारी होना बाकी हैं और 50,000 से अधिक पदों के विज्ञापन पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। 3,000 से ज्यादा पदों के लिए विज्ञापन अभी जारी होने बाकी हैं।”
‘भर्ती कैलेंडर पहली बार जारी’ खर्रा ने बताया, “राजस्थान के इतिहास में पहली बार भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। यह ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि अब दो साल से अधिक का भर्ती कार्यक्रम पहले से तय है। राज्य सरकार ने अब तक 1,11,000 से अधिक सरकारी पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें से 32,000 से ज्यादा लोगों की नियुक्ति हो चुकी है। इसी महीने 10,000 से अधिक पदों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख लोगों को कौशल के साथ रोजगार देने की घोषणा की है।”
पढ़ें ये खबरें भी
- दबंग ने CRPF जवान के मकान पर किया कब्जा, पत्नी को भी दी धमकी, न्याय की गुहार लेकर पहुंचा SP कार्यालय
- 2047 तक भारत को AI सुपरपावर बनाने का लक्ष्य.. PM मोदी बोले – तकनीक का मकसद सबका हित, सबकी खुशी ; इससे रोजगार खत्म नहीं पैदा होगा
- उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल, सीएम विष्णुदेव साय ने हितग्राहीमूलक सामग्रियों का किया वितरण
- Team India Super 8 Schedule: सेमीफाइनल की राह नहीं आसान, सुपर 8 में इन 3 टीमों से भिड़ेगा भारत, देख लीजिए पूरा शेड्यूल
- मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना से मुजफ्फरपुर के युवाओं को मिलेगी नई उड़ान, कौशल प्रशिक्षण और स्टाइपेंड के साथ रोजगार की तैयारी


