Rajasthan News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक बार फिर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। टोंक में मीडिया से बातचीत के दौरान पायलट ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सीमा पार से पाकिस्तान की गोलाबारी को लेकर सरकार की नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस दिन सीजफायर की घोषणा हुई, उसी दिन कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से फिर से फायरिंग और बमबारी शुरू हो गई।

सचिन पायलट ने तीखा तंज कसते हुए कहा, मैं शुरू से ही कहता आ रहा हूं कि पाकिस्तान जैसे देश पर भरोसा करना खतरनाक है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता पहले ही खत्म हो चुकी है। हमें सुरक्षा और विदेश नीति के मोर्चे पर बेहद सतर्क होकर कदम उठाने होंगे।
पाकिस्तान से तुलना को बताया बेबुनियाद
भारत और पाकिस्तान की तुलना को पूरी तरह गलत बताते हुए पायलट ने कहा, भारत की अर्थव्यवस्था पाकिस्तान से 11 गुना बड़ी है, फिर भी हमारी तुलना उनसे की जा रही है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। यह एक असंगत तुलना है जो सिर्फ भ्रामक छवि पेश करती है।
डबल इंजन की सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है
राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए पायलट ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार सिर्फ धुएं की तरह भ्रम फैला रही है। हमारी सरकार के दौरान जो योजनाएं और विकास कार्य शुरू हुए थे, उनकी मॉनिटरिंग तक नहीं हो रही। सारा ध्यान सिर्फ दिल्ली के आकाओं को खुश करने में लग गया है।
राज्य सरकार में अफसरशाही का बोलबाला
पायलट ने आरोप लगाया कि राजस्थान की मौजूदा सरकार पूरी तरह से सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है और आम जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं है। सरकार की लगाम अब नेताओं के हाथ में नहीं बल्कि अफसरशाही के हाथों में है। हर कोई अपनी मर्जी से फैसले कर रहा है।
जनता को तीन साल और भुगतना पड़ेगा
आगामी चुनावों को लेकर आत्मविश्वास जताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, आज जो लोग सत्ता में हैं, वे बड़े-बड़े पदों पर तो हैं, लेकिन काम कुछ नहीं हो रहा। अब जनता को तीन साल तक और इस बदहाली को झेलना पड़ेगा। लेकिन कांग्रेस पर लोगों का भरोसा कायम है और हमें भविष्य में जनता का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा।
सचिन पायलट के इन बयानों से राजस्थान की सियासत में फिर से हलचल मच गई है, खासकर तब जब राज्य में विकास, सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News : अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू, 16 अधिकारियों का DSP पद पर प्रमोशन, भाटिया और वेलकम डिस्टलरी के 16 वाहनें जब्त, आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, बस्तर और बिलासपुर में बदला मौसम, वीडियो-ऑडियो प्रिजन कॉलिंग सिस्टम शुरू करने हुआ एमओयू… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बिहार में दो दशक बाद नीतीश युग का अंत! पहली बार चुनाव में मिली थी करारी हार, अब इस मामले में हैं देश के नंबर ONE नेता
- IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से दी मात, सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक
- इटली के म्यूजियम से तीन मिनट में तीन पेंटिग्स चोरी, कीमत लगभग 95 करोड़ : हॉलीवूड फिल्म की तरह दिया वारदात को अंजाम
- Bihar Top News Today: बिहार में नीतीश युग का अंत!फूट-फूटकर रोए अशोक चौधरी, राजद सांसद गिरफ्तार, पटना विश्वविद्यालय में भारी बवाल, असम की महिला मजदूर को मारी गोली, तेजस्वी का बीजेपी पर हमला, कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
