Rajasthan School Closed: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का दौर लगातार जारी है। पूरे प्रदेश में तापमान गिरने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, खासकर छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए राज्य के कई जिलों में एक बार फिर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

इससे पहले 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश थे, लेकिन ठंड कम न होने के कारण रविवार के बाद सोमवार, 12 जनवरी से दोबारा छुट्टी के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अलग-अलग जिलों में कलेक्टर अपने स्तर पर आदेश निकाल रहे हैं।
जयपुर में दो दिन की छुट्टी
राजधानी जयपुर में शीतलहर के चलते प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 12 और 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि शिक्षकों और अन्य स्टाफ को निर्धारित समय पर स्कूल आना होगा।
जालोर में 14 जनवरी तक अवकाश
जालोर जिले में भी तेज ठंड को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए 12 से 14 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है। इस दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूलों में इन कक्षाओं का शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। आदेश के अनुसार शिक्षक और अन्य कर्मचारी पूर्ववत स्कूल आएंगे। मौसम की स्थिति के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।
सीकर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद
सीकर जिले में सर्दी का प्रकोप ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसे देखते हुए कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कक्षा 5 तक के स्कूलों में 17 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी।
दौसा में भी छुट्टी का आदेश
दौसा जिले में भी 12 जनवरी को कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि स्कूल स्टाफ को उपस्थित रहना होगा।
पढ़ें ये खबरें
- सोनारपट्टी में छापेमारी, चोरी के जेवर गलाकर पहचान मिटाने वाले दो दुकानदार पुलिस की गिरफ्त में
- रामकृष्ण हॉस्पिटल में तीन सफाई कर्मियों की मौत : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – यह छोटी घटना नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई…
- Chaitra Navratri 2026 : इस बार पालकी में बैठकर आएंगी माता, हर वाहन देता है आने वाले समय की परिस्थितियों का संकेत …
- कलेक्टर का आदेश निराधार! हाईकोर्ट ने आबकारी अधिकारी को वापस कुर्सी पर बिठाया, ऋजु बाफना की कार्यशैली पर उठे सवाल
- आस्था के रंग में रंगने को तैयार सलकनपुर: मां विजयासन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां पूरी, घट और ज्योति स्थापना के साथ शुरू होगा पावन पर्व

