Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से आज 10 अप्रैल और कल 11 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

तेज गर्मी के बाद बदला मौसम का मिजाज
बुधवार को जयपुर समेत कई शहरों में तेज गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदला और आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं बीकानेर में देर शाम 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट देखी गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
राज्य के कई जिलों में सामान्य से अधिक तापमान
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सीकर, पिलानी, गंगानगर, फलोदी, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर समेत कई शहरों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अजमेर में रात का तापमान 31.5 डिग्री, जयपुर में 28.4 डिग्री, फलोदी में 29.8, बीकानेर में 28 और बाड़मेर में 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
येलो अलर्ट वाले जिले
जयपुर, टोंक, बूंदी, सीकर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने, हल्की बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि तेज हवाओं और बिजली के दौरान खुले में न रहें, सुरक्षित स्थानों की शरण लें।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:
चूरू, सीकर, झुंझुनूं, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। यहां 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़, आकाशीय बिजली और बारिश का अनुमान है।
पढ़ें ये खबरें
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में सौंपा ज्ञापन… खारुन पुल मरम्मत आज से… रिटायर बीएसपी कर्मियों को लाइसेंस पर दिए जाएंगे आवास… चार जिले के 600 कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सिर्फ चार स्टाफ…
- April Fool 2026 : अप्रैल फूल बनाते समय गलती से भी ना करें ऐसा प्रैंक, जो किसी के लिए हो जाए खतरनाक
- ‘अगर स्टूल भी छिन गया तो कहां जाएंगे…’, केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- जिनका स्वयं का कोई ‘मान’ नहीं उनके साथ हमें बेहद सहानुभूति
- सांसद मनोज तिवारी ने पवन सिंह को बताया बड़ा नेता, कहा – जल्द मिलेगा सुपरस्टार को हक
- छत्तीसगढ़-राजस्थान के युवा विधायकों ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, 2 दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन में शामिल होने के बाद पहुंचे उज्जैन

