Rajasthan Weather: राजस्थान कड़ाके की ठंड के चपेट में है. सबसे ज्यादा ठिठुरन इस वक्त फतेहपुर में दर्ज की गई, जहां तापमान 6.6 डिग्री तक गिर गया. शेखावाटी के कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है. चूरू 9.5, सीकर 9 और झुंझुनूं 10.6 डिग्री पर रहा. दूसरी तरफ बाड़मेर में दिन का तापमान 33.4 डिग्री तक पहुंच रहा है.

अगले दो से तीन दिनों में पारा और नीचे जाने की उम्मीद है. आज न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री रह सकता है. 23 नवंबर को यह 12, 24 और 25 को 11, और 26-27 नवंबर को यह 10 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. यानी आने वाला हफ्ता साफ और सर्द रहने वाला है.
मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने की संभावना जताई है. हालांकि कुछ हिस्सों में कोहरा घना हो सकता है. अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री के आसपास टिके रहने का अनुमान है.
दिन का तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच
बीते 24 घंटों में अजमेर में 28.7, भीलवाड़ा 28, अलवर 28.6, जयपुर 27.5, पिलानी 30.5, सीकर 28, कोटा 27.2, चित्तौड़गढ़ 28.8, बाड़मेर 33.4, जैसलमेर 30, जोधपुर 30.6, बीकानेर 31.6, चूरू 30.6, श्रीगंगानगर 28.3, नागौर 30.2, जालौर 30.1, सिरोही 24.2, करौली 30.5, दौसा 28 और झुंझुनूं 29 डिग्री दर्ज किया गया.
पढ़ें ये खबरें
- देशभर में 18 नए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्तों की नियुक्ति, मोना मोहंती होंगी सीजी एमपी की नई प्री-सीसीआईटी
- स्कूल पहुंचे विधायक, अव्यवस्था देख शिक्षकों को लगाई फटकार, बोले- शिक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
- बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को भूमिधारी अधिकार पत्र सौंपेंगे सीएम योगी, लखीमपुर खीरी के चार गांवों में किया गया है पुनर्वासित
- बोरवेल में फंसे मासूम ‘भागीरथ’ को बचाने की जद्दोजहद जारी: परिवार की अटकी सांसें, कलेक्टर-एसपी मौके पर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- पॉकेट गवाहों की ‘फैक्ट्री’ बना मऊगंज: 50 मिनट में 6 FIR और गवाह वही पुराना, आखिर किसे चुनौती दे रहे हैं ये थानेदार ?
