Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी ने दस्तक दे दी है, और आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने वाला है। हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान 6.2 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि भीलवाड़ा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

जयपुर में सर्दी का बढ़ेगा असर
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 5 दिसंबर को जयपुर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज होने की उम्मीद है। 10 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ यह 9 डिग्री तक पहुंच सकता है।
जिलों में तापमान का हाल
बुधवार, 4 दिसंबर को राजस्थान के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:
- अजमेर: 27.6 डिग्री
- अलवर: 25.5 डिग्री
- चित्तौड़गढ़: 29.3 डिग्री
- बाड़मेर: 30 डिग्री (राज्य में सबसे गर्म)
- जैसलमेर: 27.7 डिग्री
- जोधपुर: 28.5 डिग्री
- बीकानेर: 26.6 डिग्री
- सीकर: 25 डिग्री
आगामी दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि 10 दिसंबर तक राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में सर्दी का प्रभाव और बढ़ेगा।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ का बजट पेश, भांजे की मेहंदी में नाचते हुए हार्ट अटैक से मौत, नगर पालिका अध्यक्ष को जेल, दूसरी बार मां बनी चीता ‘गामिनी’, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, सिगड़ी जलाकर सो रहे परिवार के 3 सदस्यों की दम घुटने से मौत, सेंट्रल जेल में कैदी ने हंसिया से अपना गला रेतकर की खुदकुशी की कोशिश, लिफ्ट के बहाने जंगल में नाबालिग से गैंगरेप, ग्रामीण की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एसडीएम निलंबित… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- ‘बाहर बंद, अंदर सब कुछ चालू’, बिहार में शराबबंदी पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, पवन सिंह के फैंस से हुए परेशान!
- ‘नौजवानों में फूट डाल रही…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- उन्हें लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से चिढ़
- कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूले ‘नर्मदापुरम’ का नाम! कहा- होशंगाबाद के ढाबों पर बिक रही अवैध शराब, याद दिलाने पर मांगी माफी


