Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में तापमान अचानक नीचे आया है और शीतलहर की शुरुआत हो चुकी है। जयपुर, सीकर और चूरू जैसे इलाकों में रात का पारा लगातार गिर रहा है। शेखावाटी में हालात सबसे ज्यादा बदलते दिखे, जहां तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच दर्ज हुआ। बाकी जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है, लेकिन हवा में ठंडक पहले से ज्यादा महसूस हो रही है।

बीते 24 घंटों में फतेहपुर का पारा 8.9 डिग्री और लूणकरनसर का 8.8 डिग्री तक चला गया। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में दिन में तापमान करीब 30 डिग्री रहा, जिससे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है।
मौसम केंद्र की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। 2 से 4 दिसंबर के बीच शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। 1 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर की शुरुआत होने की उम्मीद है। इसके लिए सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में 2 दिसंबर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शनिवार को कई जिलों का न्यूनतम तापमान अजमेर 15.2, भीलवाड़ा 16.4, अलवर 11, जयपुर 14.7, पिलानी 10, सीकर 11.5, कोटा 14.8, चित्तौड़गढ़ 15.3, बाड़मेर 16, जैसलमेर 12.1, जोधपुर 17.2, बीकानेर 14.3, चूरू 9.6, श्रीगंगानगर 9.3, नागौर 10.6, जालौर 16.6, सिरोही 13, फतेहपुर 8.9, करौली 10.1, दौसा 10.7 और प्रतापगढ़ 16.2 डिग्री रहा।
जयपुर में ठंड ने खासा असर दिखाया है। एक दिन में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिर गया और यह 14.7 पर पहुंचा। दिन का तापमान भी हल्का कम हुआ और 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर के हालात बन सकते हैं। 3 और 4 दिसंबर को तापमान 11 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।
पढ़ें ये खबरें
- MP में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब नियमित पदों जैसा मिलेगा वेतन, विभाग ने जारी किए आदेश
- Rajasthan Crime News : नगर पालिका की पूर्व उपाध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति करता था वीडियो कॉल में दूसरी लड़की से बात, पांच पर मामला दर्ज
- दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं और आंधी के बीच उड़ानों पर भी असर
- वीरपुर पुलिस को बाइक चोरों की खुली चुनौती, अस्पताल परिसर बना चोरों का सेफ जोन, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- ‘जंग में ईरान की हो सकती है जीत…’, पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया भारत किसके साथ है खड़ा
