Rajasthan News: राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कोटा, बूंदी और सवाई माधोपुर के निचले इलाकों में पानी भर गया है. हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने राहत-बचाव के लिए सेना की मदद ली है.

25 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 25 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जयपुर समेत कई जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. अलर्ट वाले जिलों में भरतपुर, धौलपुर, अलवर, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जालौर, पाली, नागौर, चूरू, झुंझुनू, सीकर और सिरोही शामिल हैं.
बीते 24 घंटे की बारिश
सोमवार सुबह तक नागौर, चुरू, जालौर, उदयपुर और सिरोही में अति भारी बारिश हुई. नागौर में सबसे ज्यादा 173 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं सीकर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, धौलपुर और अजमेर में भी भारी बारिश हुई. जैसलमेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और सिरोही में न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज हुआ. राज्य में हवा में नमी का स्तर 57% से 94% के बीच रहा.
26-27 अगस्त का अलर्ट
आज के लिए पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालौर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 26 और 27 अगस्त के लिए पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा और झालावाड़ में येलो अलर्ट जारी किया है।.
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है. इसी कारण 27 अगस्त तक राज्य में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.
पढ़ें ये खबरें
- Bastar News Update : हाईवे पर शिकंजा, सीमा पार से आ रही गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी… नक्सलवाद अंतिम दौर में, सरेंडर की लहर ने तोड़ी संगठन की रीढ़… होमस्टे नीति से पर्यटन को मिलेगी रफ्तार… कार्रवाई के बाद भी रेत माफिया सक्रिय…
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: बीएसपी टाउनशिप का प्रभार जीएम एबी श्रीनिवास को… डीपीएस भिलाई के नए प्रिंसिपल का चयन अप्रैल मध्य तक… निस्तारी तालाबों के लिए तांदुला से छोड़ा जा रहा पानी… एफएसएनएल में 30 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल स्थगित… डोंगरगढ़ के बूढ़ादेव पहाड़ी में लगी भीषण आग…
- ईरान में तख्तापलट के संकेतः अमेरिका-इजराइल से युद्ध के बीच राष्ट्रपति और IRGC चीफ के बीच बढ़ा विवाद, सत्ता को लेकर छिड़ी भीतरी जंग
- मुजफ्फरपुर के कांटी में फायरिंग, दो युवकों को लगी 5 गोलियां, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
- Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा शुरू होने का लोगों को बेसब्री सें इंतजार, यहां जाने के लिए अभी से 3.32 लाख से अधिक लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
