Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार मानसून का प्रभाव जबरदस्त रहा है, और भारी बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। राज्य के 50 में से 28 जिलों में सामान्य से 60% अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिसमें अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, और अन्य प्रमुख जिले शामिल हैं। 1 जून से 9 सितंबर तक राज्य में औसत बारिश 402.5 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन इस सीजन में अब तक 635.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से कहीं अधिक है।

सोमवार के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए बूंदी, कोटा, बारां, और झालावाड़ सहित आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, अगले तीन दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भरतपुर शहर में तेज बारिश दर्ज की गई, जहां देर शाम तक 9 इंच बारिश हो चुकी थी।
बीते 24 घंटों का हाल
पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई। अलवर के कठूमर में सबसे अधिक 11 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि टोंक, बहरोड़, रूपबास और मंडावर में 9-9 सेमी बारिश हुई। कई अन्य स्थानों पर भी 7 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
10 से 13 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सोमवार को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 10 और 11 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहेगी, जबकि कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से 12 और 13 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में फिर से भारी बारिश की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें भी
- पंजाब में नया DGP जल्द: भगवंत मान ने 14 IPS नामों को दी मंजूरी, UPSC चुनेगा स्थायी पुलिस प्रमुख
- जन्म के दो महीने बाद मौत की चुनौती: SMA टाइप-1 से जूझ रही मासूम सृष्टि, 9.40 करोड़ के इंजेक्शन पर टिकी है जान; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- CG News : ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट भेजकर मंगाता रहा राशन, 5 महीने बाद अकाउंट चेक करने पर उड़े व्यापारी के होश
- नासिक का रविंद्र भोंदू बाबा से दो कदम आगे! 100 से अधिक महिलाओं के साथ दरिंदगी, शिकायतकर्ता टैबलेट में मिले 200 अश्लील वीडियो
- 5 या 6 अप्रैल कब रखें विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत? जानिए सही दिन और शुभ योग …

