Rajasthan Weather News: राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात में सर्द हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार फरवरी में ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है।

शेखावाटी सबसे ठंडा
पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा, लेकिन उत्तरी हवाओं की वजह से रात का तापमान कई जगहों पर गिरा। जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार, शुक्रवार को शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में 07 फरवरी को दर्ज तापमान
- सबसे अधिक अधिकतम तापमान: बाड़मेर – 28.0 डिग्री सेल्सियस
- सबसे कम न्यूनतम तापमान: फतेहपुर (AWS) – 2.1 डिग्री सेल्सियस
- अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान:
- करौली: 3.8 डिग्री सेल्सियस
- नागौर: 4.3 डिग्री सेल्सियस
- दौसा, चूरू: 5.6 डिग्री सेल्सियस
- लूणकरणसर (बीकानेर): 4.6 डिग्री सेल्सियस
- चित्तौड़गढ़, पिलानी: 6.4 डिग्री सेल्सियस
- संगरिया: 6.6 डिग्री सेल्सियस
- सीकर: 7.0 डिग्री सेल्सियस
- जयपुर: 10.2 डिग्री सेल्सियस
- राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
शनिवार को रहेगा शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान के लिए ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।
अगले सप्ताह ठंड से राहत की उम्मीद
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और शीतलहर की कोई संभावना नहीं है। जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- हाईकोर्ट का अहम फैसला, 350 दिन की देरी से दायर से राज्य सरकार की अपील को किया खारिज
- कानून के घर देर है, अंधेर नहींः 7 साल बाद बच्चे के हत्यारे को मिली उम्रकैद की सजा, जानिए शातिर ने कैसे दिया था कांड को अंजाम…
- रात 11 बजे विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ: जीतू पटवारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म करने BJP के इशारे पर खोला गया सचिवालय
- KKR vs SRH IPL 2026 : हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रन से दी करारी शिकस्त, 16 ओवर में ढेर हुई टीम; उनादकट ने झटके 3 विकेट
- ‘भविष्य में विश्व युद्ध का योग बन रहा है’, पंडोखर सरकार का बड़ा दावा, कहा- आगे वॉर रोकने में सनातन और भारत की खास भूमिका रहेगी
