Rajasthan Weather News: राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 27 जुलाई से मानसून का चौथा दौर शुरू हो रहा है, जो अगले 48 घंटों तक तेज बारिश ला सकता है। खासतौर पर पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बीते दिन कहां-कहां बरसे बादल
26 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दौसा में सबसे ज्यादा 158 मिमी बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। बीकानेर में अधिकतम तापमान 39°C, जबकि अजमेर में न्यूनतम 20.8°C रिकॉर्ड किया गया।
कहाँ-कहाँ रहेगा अलर्ट
मौसम विभाग ने टोंक और उसके आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, अलवर, नागौर, अजमेर, पाली, बारां, सीकर, करौली और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
29 और 30 जुलाई को भी बरसेंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 और 30 जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश जारी रहेगी। हालांकि, जुलाई के अंतिम सप्ताह में पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम बारिश देखने को मिल सकती है।
अगस्त में क्या रहेगा मौसम का मिजाज?
1 से 7 अगस्त के बीच राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। वहीं तापमान की बात करें तो अगस्त के पहले और दूसरे हफ्ते में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें
- IND vs ENG Semi Final: संजू सैमसन के लिए सबसे बड़ा खतरा है ये इंग्लिश बॉलर… रन भी नहीं देता और कर ले जाता है शिकार, आंकड़े देख हर कोई हैरान
- जज की पत्नी की ट्रेन में मौत: वॉशरूम में आया साइलेंट अटैक, दरवाजा तोड़कर निकालना पड़ा शव
- CG News : भाजपा नेता और वकील के घर में लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात
- ‘उन्हें कोई हाईजैक नहीं कर सकता’, तेजस्वी के बयान पर JDU नेता का तगड़ा पलटवार, कहा- जब वे फैसले लेते हैं, तो उसे….
- 1932 के नक्शे में ‘गायब’ हुई दिल्ली की झील का सुराग मिला, अब पुनर्जीवन पर बन रही योजना
