Rajasthan Weather: राजस्थान में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को आज थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार, 26 अप्रैल को प्रदेश के 14 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन और हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

बाड़मेर में सबसे अधिक गर्मी
राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 44.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5°C ज्यादा है। वहीं सबसे कम तापमान अंता बारा में 18.4°C रहा। बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान में फिर उछाल देखा गया है, जिससे गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
मुख्य शहरों का तापमान
- जयपुर: 41.2°C
- अजमेर: 39.9°C
- कोटा: 43.1°C
- जैसलमेर: 43.4°C
- जोधपुर: 42.1°C
- बीकानेर: 42.6°C
- चूरू: 42.5°C
- माउंट आबू: 31.0°C
कुछ जिलों में जारी रहेगी लू
जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जैसे पश्चिमी जिलों में अभी राहत की उम्मीद नहीं है। इन इलाकों में तेज लू चलने की चेतावनी दी गई है। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
मई में मिल सकती है ठंडी राहत
मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि मई के पहले सप्ताह से पूर्वी हवाओं और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लू से राहत मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- 01 March 2026 Panchang : फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- 01 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज व्यापार में हो सकता है नुकसान, जानिए अपना राशिफल …
- 1 मार्च महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से बाबा महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 1 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन, जदयू कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, पटना में होली मिलन समारोह की धूम, पटना यूनिवर्सिटी और कांग्रेस कार्यालय में जीत का जश्न, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…

