Rajasthan Weather: राजस्थान में नवंबर की ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। महीने की शुरुआत में ही राज्य में कड़ाके की ठंड और कोहरे की गतिविधियां बढ़ गई हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर अब राजस्थान के मौसम पर साफ नजर आ रहा है। कई जिलों में सुबह-सुबह घना कोहरा छा गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर भी राज्य के मौसम पर देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 27 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फतेहपुर (सीकर) सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अजमेर 11.8, भीलवाड़ा 12.4, अलवर 10.8, जयपुर 14.4, पिलानी 9.8, सीकर 9.4, कोटा 14.6, चित्तौड़गढ़ 12.2, बाड़मेर 17.7, जैसलमेर 14.6, जोधपुर 12.7, बीकानेर 14.2, चूरू 9.7, श्री गंगानगर 11.5, नागौर 8.1, जालौर 11.5, सिरोही 8.4, करौली 10.0 और दौसा 15.9 डिग्री सेल्सियस।
मौसम विभाग ने 14 से 27 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग का अनुमान है कि 14 से 21 नवंबर तक राज्य का मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इसके बाद 21 से 27 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। न्यूनतम तापमान में और गिरावट के चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण की बैठक: CM साय की मौजूदगी में 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू, चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रुपये
- ‘जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो’, कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 2 साल में 108300 लोगों के गायब होने का किया दावा
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

