Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। इसी को देखते हुए प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। रात के साथ अब दिन का तापमान भी नीचे आ रहा है, जिससे ठंड का अहसास बढ़ गया है।

प्रदेश में करौली सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। हालांकि, पिछले दो दिनों की तेज सर्दी के मुकाबले कुछ स्थानों पर हल्की राहत जरूर महसूस की गई है।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिला। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर (सीकर) में 4.6, दौसा में 5, पाली और अंता में 5.2 डिग्री तापमान रहा। इसके अलावा नागौर में 6.6, सीकर में 7.5, लूणकरणसर में 6.1 और अलवर में 6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
राजधानी जयपुर में बीते दिन अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के साथ तेज सर्द हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में अगले एक-दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट संभव है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आज अलवर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और चूरू जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हवा की गुणवत्ता की बात करें तो जयपुर में बीते चार दिनों से AQI 200 से नीचे था, लेकिन शास्त्री नगर स्टेशन पर यह बढ़कर 208 दर्ज किया गया। टोंक में 220, बीकानेर में 189, चूरू में 159 और कोटा में 152 AQI रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, कई शहरों की हवा में पहले की तुलना में सुधार देखा गया है। औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में फिलहाल AQI 246 बना हुआ है, जो अभी भी चिंताजनक स्तर पर है।
पढ़ें ये खबरें
- MP TOP NEWS TODAY: मोहन कैबिनेट का फैसला, खंडवा में मालगाड़ी से LPG रिसाव, पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध, TI पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, जीतू पटवारी को पुलिस ने रोका, दिग्विजय से मिले पीसीसी चीफ, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Noida Employee Protest: CM योगी के निर्देश पर हाई-पावर कमेटी पहुंची नोएडा, स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की बात, सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश
- Today’s Top News : हनीट्रैप से भांजे ने मामा के बेटे को किया किडनैप, दीवार गिरने से मासूम की मौत, लोक सेवा केंद्र की आड़ में साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा, रेत माफियाओं ने वन अमले पर किया हमला, IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- CG Crime : शातिर महिला गिरफ्तार, ज्वेलरी दुकान में नकली सोना के बदले मांग रही थी असली सोना
- ‘ये किसी धर्म के खिलाफ…’ UCC पर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बड़ा दावा, महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों से अपील
