Rajasthan Weather: प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। इसी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो करीब 1 से 3 डिग्री तक रही।

न्यूनतम तापमान के लिहाज से करौली सबसे ठंडा जिला रहा, जहां 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा अलवर में 6.4, फतेहपुर में 6.5, लूणकरणसर में 6.9, नागौर और श्रीगंगानगर में 7, दौसा में 7.4 और माउंट आबू में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इस सप्ताह साल की पहली मावठ के आसार
दिनभर बादल छाए रहने के कारण धूप कमजोर रही, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की संभावना है। यह इस वर्ष की पहली मावठ होगी।
इन संभागों में हो सकती है बारिश
जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्रों में 22 से 23 जनवरी के दौरान बारिश के आसार हैं। वहीं जयपुर और भरतपुर संभाग में 23 से 24 जनवरी के बीच बरसात हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया है।
जयपुर का मौसम
राजधानी जयपुर में दिन के समय सर्दी से कुछ राहत देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले तीन दिनों में जयपुर के न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
पढ़ें ये खबरें
- Morning News Brief: आशा भोसले का निधन; पीएम मोदी बोले- TMC ने मदरसों को ₹6000 करोड़ दिए; सीएम फडणवीस का दावा-कांग्रेस में राहुल गांधी को हटाने की तैयारी चल रही
- 13 April History: भारत बना पहले एशिया कप का चैम्पियन, श्रीदेवी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
- 13 April 2026 Horoscope : इन राशियों के जातकों का दिन रहेगा मिला-जुला, कुछ को मिलेगा लाभ, जानिए अपना राशिफल
- 13 April 2026 Panchang : बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 13 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
