Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दिसंबर से शुरू हुई सर्दी ने जनवरी में भी अपना असर बनाए रखा है। घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव ला सकता है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा।

जवाई बांध रहा सबसे ठंडा स्थान
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कई जगह घना कोहरा छाया रहा। पाली जिले का जवाई बांध सोमवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। वहीं, डूंगरपुर (AWS) में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य जिलों के तापमान
जैसलमेर और गंगानगर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, पिलानी में 9.2 डिग्री, सिरोही में 9.3 डिग्री और अलवर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार शाम से नया पश्चिमी विक्षोभ बनने लगेगा। इससे प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
22-23 जनवरी को बारिश का अलर्ट
नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और ठंड और तेज हो जाएगी।
जनवरी में राहत की उम्मीद कम
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि जनवरी के शेष दिनों में भी प्रदेश को सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। बारिश और शीतलहर के चलते ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
पढ़ें ये खबरें
- 500 करोड़ का ‘सपना’ दिखाकर 15 करोड़ ठगे, फिर केके श्रीवास्तव ने ‘व्हाइट मनी’ में बदली रकम, ED ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- ‘लालू राज में अपराधियों से होता था समझौता’, जमुई-समस्तीपुर कांड पर मांझी का तेजस्वी को जवाब
- 25 लाख की लूट के बाद फरार था आरोपी, 5 हजार का इनाम घोषित हुआ तो मुंबई में पकड़ा गया
- खेल के मैदान से सरकारी दफ्तर तक: उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी, आवेदन की तारीख जारी
- ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और पूर्व DSP बलविंदर सेखों ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल, बोले- पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार बड़ी समस्या


