Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का प्रकोप तेज होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, विशेषकर शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आगामी सप्ताह में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, और कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान संगरिया (हमनगढ़) में 6.5 डिग्री और सीकर में 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा:
- जयपुर: 12.2°C
- अलवर: 8.0°C
- सीकर: 7.0°C
- अजमेर: 9.9°C
- जोधपुर: 11.8°C
- बाड़मेर: 14.5°C
- माउंट आबू: 10.0°C
शेखावाटी में शीतलहर का अनुमान
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 12 दिसंबर के बीच शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान शीतलहर का प्रकोप रहेगा, लेकिन घने कोहरे की संभावना फिलहाल नहीं है।
पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी ठंड
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अगले सप्ताह से और स्पष्ट होगा, जिससे राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड में तेजी आएगी, और तीसरे-चौथे सप्ताह में कंपकंपाने वाली सर्दी का अनुभव होगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल दिसंबर के मध्य से जनवरी तक राज्य में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक ठंड पड़ेगी।
पढ़ें ये खबरें
- विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी : कथावाचक डॉ. रामानुरागी ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कथा के बाद नहीं दिए गए पैसे
- MP के तीन टोल पर 6 गुना वसूली: सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को 3 महीने में सुनवाई के दिए निर्देश, बताया नोएडा ब्रिज टोल वसूली जैसा मामला
- सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में जनता से की मुलाकात, समस्याओं को सुन त्वरित निदान का दिया निर्देश
- Bihar Top News 14 march 2026: सीएम के हेलीपैड पर घुसा सांड, धू-धू कर जला हाईवा, नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, लाखों की संपत्ति ले उडे़ चोर, अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अत्याधुनिक MRO की होगी सुविधा, Akasa Air के सहयोग से पहल कर रही योगी सरकार

