Rajasthan Weather Update: जारी राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद भी राज्य के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावनाएं अभी भी बनी हुई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात के समय लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।

12 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
शनिवार को जयपुर स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। अलर्ट में टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद शामिल हैं, जहां मेघगर्जन के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।
पिछले 24 घंटों का मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जालौर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, 11 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहा।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
आने वाले दिनों में मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य अरब सागर पर बने कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग में अगले 3-4 दिनों तक मेघगर्जन और बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि राज्य के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पढ़ें ये खबरें भी
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: एलपीजी संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, लीज एक्सटेंशन और बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, CM रेखा गुप्ता ने जारी किए 20.26 करोड़ रुपये, लश्कर के निशाने पर थे कालकाजी मंदिर और लोटस टेंपल, ‘डॉ. निमो यादव’ पैरोडी अकाउंट को केंद्र सरकार के निर्देश पर किया ब्लॉक
- CG Morning News : रायगढ़ दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जग्गी हत्याकांड मामले की होगी अंतिम सुनवाई, गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, ट्राइबल गेम्स में शामिल होंगी केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा, जनगणना के लिए आज से रायपुर जिले की मैपिंग…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- बॉलीवुड सितारे पहुंचे महाकाल के दरबार: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद, नंदी के कान में बोली मनोकामना
- IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, चंद्रशेखर आजाद रावण ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह स्थिति बेहद चिंताजनक और सवालों से भरी
- गया जिला कांग्रेस में ऐतिहासिक बदलाव, 79 साल बाद भूमिहार चेहरे को कमान, पार्टी में विरोध के सुर भी हुए तेज
