Rajasthan Weather Update: जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है, राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में धूप तो खिली रहती है, लेकिन रात में ठंड का असर महसूस हो रहा है, और तापमान में गिरावट जारी है। पिछले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री तक गिर गया है।
हालांकि अधिकतम तापमान अब भी 38 डिग्री के पार बना हुआ है। 26 अक्टूबर को बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 38.9 डिग्री और सीकर में न्यूनतम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 अक्टूबर को संगरिया (हनुमानगढ़) में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री था। फिलहाल, 30 अक्टूबर तक किसी जिले में मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

भारी बारिश के बाद सर्दी भी होगी तीखी
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य का मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। माउंट आबू का तापमान अब 15 डिग्री तक पहुंच गया है। इस साल हुई भारी बारिश के कारण सर्दियों में रिकॉर्ड ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है, और इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
प्रदेश के जिलों में तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में तापमान इस प्रकार रहा: अजमेर में 34.5, भीलवाड़ा में 34.3, अलवर में 34.2, जयपुर में 35.4, पिलानी में 35.9, सीकर में 33.7, कोटा में 35.3, चित्तौड़गढ़ में 34.5, धौलपुर में 35.5, डूंगरपुर में 34.3, करौली में 35.2, जैसलमेर में 33.6, जोधपुर में 36.7, फलोदी में 36.6, बीकानेर में 36.4, चूरू में 35.8, गंगानगर में 36.3, संगरिया में 35.4 और जालोर में 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पढ़ें ये खबरें भी
- जल जीवन मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों का केंद्र सरकार के साथ हुआ MoU, जल क्रांति के क्षेत्र में जुड़ा नया अध्याय
- नकली निकला सोने का सिक्का: 66 Gold Coin देकर दुकानदार से लिए थे साढ़े 5 लाख रुपए, MP-UP से चार युवक गिरफ्तार
- बस 9 दिन और… जल्द शुरू होने वाली है चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग, इस बात का ध्यान नहीं रखा तो…
- जमीन बंटवारे को लेकर मामा की हत्या कर भांजा फरार, विवाद में सरेराह चलीं गोलियां, पुलिस की तलाश जारी
- अरब में अमेरिका की टेक कंपनियों को ईरान की धमकी, कर्मचारियों को दफ्तर छोड़ने का अल्टीमेटम

